नीट पेपर लीक मामले में विपक्ष हमलावर, सपा नेता रज्जन पांडे ने उठाए सवाल

लखनऊ/ नीट पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर है। पूरे देश में नीट यूजी पेपर लीक को लेकर विवाद चल रहा है। छात्र और विपक्षी दल देश भर में प्रदर्शन कर रहे हैं वही उत्तर प्रदेश में छात्रों की नाराजगी के साथ ही विपक्ष भी सवाल खड़े कर रहा है। समाजवादी पार्टी के नेता रज्जन पांडे (305 इटवा विधानसभा) ने नीट और अन्य परीक्षा पेपर लीक के मामले पर सवाल उठाया है। उन्होंने सरकार से सख्त कदम उठाने और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो।

समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य रज्जन पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार में विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में बना हुआ है। धांधली चरम पर है और जितनी भी परीक्षाएं हुई उनमें खुलकर भ्रष्टाचार हुआ है बेईमानी हुई है जिससे युवाओं का विश्वास बीजेपी सरकार से उठ गया है और आने वाले समय में जनता ही इन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

बता दें की केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ले लिया है। वही दूसरी तरफ बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने भी पांच और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद जिन 1,563 छात्रों ग्रेस मार्क्स रद्द कर दिए गए थे, उनके लिए रविवार को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें उनमें से केवल 813 परीक्षार्थी शामिल हुए। इन अभ्यर्थियों को पांच मई को परीक्षा शुरू होने में देरी के कारण छह केंद्रों पर समय की हानि की भरपाई के लिए एनटीए ने ग्रेस मार्क्स दिए थे। आरोप हैं कि इससे अंकों में वृद्धि हुई और ग्रेस मार्क्स पाने वाले हरियाणा के एक ही केंद्र के छह परीक्षार्थियों समेत कुल 67 परीक्षार्थियों ने 720 अंक हासिल किए। इस साल लगभग 24 लाख में से 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी नीट-यूजी में उत्तीर्ण हुए, जिन्हें लगभग 1.8 लाख एमबीबीएस/दंत चिकित्सा सीटों पर दाखिला दिया जाना है।
(ब्यूरो)

Analysis Bihar homeslider

हट बे ‘पलटूराम’! सीएम साहब आ रहे हैं

बुद्ध के आनंद से जॉर्ज के चेले तक, मौका-परस्ती की वो दास्तां एपस्टीन-फाइल का सौदा या सियासत की आखिरी सांस? कहाँ बुद्ध और जॉर्ज और कहा आनंद व नितीश कुमार आत्मसमर्पण! लक्ष्य से भागा धावक, ट्रैक छोड़ गुजरात के पांव पर कुमार सौवीर बात बिहार पर। जमीन भी बिहार की, घटनाएं भी बिहार की और […]

Read More
Analysis

जन्मदिन पर विशेष : आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री: युग के वास्तविक भारत रत्न

लखनऊ। छायावाद के अंतिम स्तंभ, संस्कृत और हिंदी साहित्य के अप्रतिम विद्वान और ‘निराला’  के प्रिय आचार्य जानकी बल्लभ शास्त्री  की पावन स्मृति को समर्पित एक विशेष पोस्ट आज हम नमन कर रहे हैं उस मनीषी को, जिनकी लेखनी में संस्कृत की शास्त्रीय गरिमा और हिंदी की सहज तरलता का अद्भुत संगम था। आचार्य जानकी […]

Read More
Analysis homeslider

लखनऊ की एक अलग पहचान कायस्थों की होली

लखनऊ की होली, बाहर से देखिए तो लगेगा बस रंग, गुलाल, हँसी-ठिठोली तक नजर आती है। मगर भीतर उतरकर देखिए तो यह शहर फागुन में सिर्फ़ रंग नहीं बदलता, मिज़ाज भी बदलता है। यहाँ होली एक दिन का नहीं, कई दिनों का सिलसिला है। होलाष्टक लगते ही गली-कूचों में जैसे कोई अदृश्य ढोल बजने लगता […]

Read More