योगी सरकार के प्रयास से सब मिलकर फिर करेंगे यूपी को हरा-भरा

35 करोड़ पौधे लगाने के लिए विभागों और मंडलों के लिए लक्ष्य निर्धारित

वन-पर्यावरण विभाग 14 करोड़ तो ग्राम्य विकास विभाग सूबे में लगाएगा 12.59 करोड़ पौधे

सभी 18 मंडल योगी सरकार के प्रयास को बढ़ाएंगे आगे, सर्वाधिक लक्ष्य लखनऊ मंडल को

लखनऊ को 4 करोड़, कानपुर मंडल को 3.13 करोड़ का लक्ष्य तो अयोध्या में 2.20 करोड़ पौधों से आएगी हरियाली

लखनऊ, 23 जून। प्रकृति व परमात्मा की असीम कृपा वाले उत्तर प्रदेश को हरा-भरा बनाए रखने के लिए योगी सरकार की पहल पर सब मिलकर कार्य करेंगे। योगी सरकार ने सबका साथ और सबके प्रयास की बदौलत इस वर्ष भी 35 करोड़ पौधरोपण व उनके संरक्षण का लक्ष्य रखा है। प्रदेश के हरित क्षेत्र को 9 से बढ़ाकर 2026-27 तक 15 फीसदी तक ले जाना है। इसके लिए जनसहयोग भी जरूरी है। वहीं प्रदेशव्यापी अभियान में सभी विभागों व मंडलों के लिए भी लक्ष्य निर्धारण किया गया है। योगी सरकार का यह भी निर्देश है कि हर किसी को उच्च गुणवत्ता के पौधे सुलभता से मिल सकें, इसके लिए विधिवत तैयारी भी की जाए।

भागवार तय किया गया लक्ष्य

योगी सरकार सभी के सहयोग से इस लक्ष्य को प्राप्त करेगी। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस लक्ष्य को प्राप्त करने के साथ ही सकुशल पौधरोपण को लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। 35 करोड़ पौधे के लिए वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन की ओर से 14 करोड़, ग्राम्य विकास विभाग को 12.59 करोड़, कृषि को 2.50 करोड़, उद्यान विभाग 1.55 करोड़, पंचायती राज को 1.28 करोड़, राजस्व को 1.06 करोड़, नगर विकास को 35 लाख, उच्च शिक्षा को 18 लाख, रेशम को 14 लाख, लोक निर्माण, रेलवे व जलशक्ति को 13-13 लाख, बेसिक शिक्षा को 12 लाख, स्वास्थ्य विभाग को 11 लाख, उद्योग को 9 लाख, औद्योगिक विकास व माध्यमिक शिक्षा विभाग को आठ-आठ लाख, गृह-पशुपालन को सात-सात लाख, ऊर्जा व सहकारिता को छह-छह लाख, आवास विकास, रक्षा व प्राविधिक शिक्षा को पांच-पांच लाख, श्रम व परिवहन विभाग को तीन-तीन लाख पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है।

3725 करोड़ रुपये के निवेश से दस हजार को मिलेगा रोजगार

 

18 मंडलों में भी लगेंगे पौधे, सर्वाधिक लखनऊ मंडल में

अभियान के तहत सभी 18 मंडलों में भी पौधे लगाए जाएंगे। सबका लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। सबसे अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य लखनऊ मंडल को दिया गया है। लखनऊ मंडल में चार करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। कानपुर मंडल में 3.13 करोड़, चित्रकूट में 2.76 करोड़, झांसी में 2.58 करोड़, मीरजापुर में 2.27 करोड़, अयोध्या में 2.20 करोड़, देवीपाटन में 1.95 करोड़, प्रयागराज में 1.89 करोड़, बरेली में 1.87 करोड़, वाराणसी में 1.78 करोड़, मुरादाबाद में 1.76 करोड़, आगरा में 1.74 करोड़, गोरखपुर में 1.43 करोड़, आजमगढ़ में 1.34 करोड़, अलीगढ़ में 1.20 करोड़, मेरठ मंडल में 1.14 करोड़, बस्ती में 1.08 करोड़ व सहारनपुर मंडल में 88 लाख पौधे लगेंगे। पौधरोपण स्थलों की जियो टैगिंग भी होगी। वहीं मंडलों में वन विभाग की तरफ से 12.60 करोड़ व अन्य विभाग मिलकर लगभग 22.40 करोड़ पौधे लगाएंगे।

पौधरोपण के लिए इन भूमि का किया गया चयन

योगी सरकार ने अफसरों को निर्देश दिया है कि पौधरोपण हर जगह हो, जिससे पूरे प्रदेश में हरियाली लहलहाए। वन भूमि, ग्राम पंचायत व सामुदायिक भूमि, एक्सप्रेसवे व नहरों के आसपास, विकास प्राधिकरण औद्योगिक परिसर भूमि, रक्षा-रेलवे की भूमि, चिकित्सा संस्थान-शिक्षण संस्थान की भूमि, अन्य राजकीय भूमि, कृषकों का सहयोग लेते हुए उनकी निजी भूमि, नागरिकों की ओर से निजी परिसर में पौधरोपण कर यूपी को हरा-भरा किया जाए।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More