झारखंड में आज विस चुनाव हो तो बनेगी BJP की सरकार, बोले हिमंता बिस्वा सरमा

नया लुक ब्यूरो, रांची

रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस साल झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने के वास्ते झारखंड के दौरे पर हैं।
गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान झारखंड BJP के प्रभारी और हिमंता झारखंड BJP के सहप्रभारी हैं। दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव में सूबे में BJP के प्रदर्शन की समीक्षा की।

विभिन्न बैठकों के बाद सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हम लोग यहां झारखंड के लोगों को नमन करने आए हैं। झारखंड में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के नतीजे अच्छे रहे हैं। आज चुनाव हो जाएं तो BJP सरकार बना लेगी।
झारखंड के लिए BJP के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के साथ बैठक पर केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि रविवार को चुनावी रणनीति पर पहली बैठक थी। बैठक बहुत ही उत्साहवर्धक और अच्छी रही। आने वाले समय में हमारे कार्यकर्ता अपने प्रभारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। निश्चित रूप से विधानसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में होंगे।

52 विधानसभा सीटों पर भाजपा को बढ़त

प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारी सीटें 2019 की तुलना में कम रही, लेकिन हमारा प्रदर्शन बेहतर रहा। 52 विधानसभा सीटों पर आगे रहे।
उन्होंने कहा कि क्या झारखंड के मुख्यमंत्री अपनी सीट पर नहीं हारे? अगर मैं अपनी सीट पर हार जाता, तो तुरंत इस्तीफा दे देता। क्या चंपाई सोरेन को इस्तीफा नहीं देना चाहिए।

बहुचर्चित केस CBI ने टेक ओवर किया, इनका होगा नार्को

इससे पहले शिवराज सिंह चौहान और हिमंता सरमा ने झारखंड के सभी भाजपा विधायकों एवं लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पूरी टीम ने बहुत मेहनत की।

सहयोगी AJSU पार्टी के साथ BJP ने 9 सीटें जीती है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में 52 विधानसभा क्षेत्रों में BJP को प्रतिद्वंद्वी गठबंधन से अधिक वोट मिले।अब झारखंड को कुशासन से मुक्ति दिलाना है। इसके लिए बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में BJP कार्यकर्ता झारखंड में काम करेंगे। हमलोग भी यहां के कामकाज को देखेंगे।
शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड की सरकार को सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया. कहा कि इस सरकार ने प्रदेश की जनता से जो वादे किये थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया. उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी नहीं मिली. झारखंड में केवल लूट हुई. इसलिए सभी मंत्री एक-एक कर गिरफ्तार हो रहे हैं.

झारखंड BJP के चुनाव प्रभारी ने कहा कि बालू में लूट, कोयले में लूट, हर तरफ लूट ही लूट मची है। इस लूट से झारखंड की जनता को बचाने का केवल एक उपाय है, वह है BJP की सरकार।
शिवराज सिंह चौहान से जब यह पूछा गया कि आदिवासियों (ST) के लिए आरक्षित 5 सीटों में से किसी सीट पर BJP क्यों नहीं जीत पाई, तो उन्होंने कहा कि लोकतंत्र है।जीत-हार लगी रहती है। लेकिन, ओवरऑल रिजल्ट बेहतर रहा।

शिवराज ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

नामकुम में राष्ट्रीय कृषि उच्चतर संस्थान (नाशा) परिसर में अपने प्रवास के दूसरे दिन ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। उनके साथ रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, बोकारो के विधायक बिरंची नारायण, पांकी विधायक शशि भूषण मेहता व अन्य लोग मौजूद थे। उन्होंने संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ बैठक भी की।

Analysis Business homeslider Raj Sabha Ran

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

मार्च 2026 का महीना भारत के लाखों रेस्तरां मालिकों, ढाबेदारों और छोटे खाने-पीने के कारोबारियों के लिए एक बुरे सपने जैसा बन गया है। देश के सबसे बड़े सुबह उत्तर प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों से लेकर गांव-देहात तक में एलपीजी गैस संकट ने खानपान के धंधे में लगे लोगों की कमर तोड़ दी है। यूपी […]

Read More
Analysis Entertainment homeslider Raj Dharm UP

धुरंधर-दो से कैसे बेनकाब हुई अखिलेश की मुस्लिम परस्त राजनीति

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जितनी धमाकेदार है, उससे कहीं ज्यादा राजनीति के गलियारों में तूफान मचा रही है। फिल्म में ‘अतीक अहमद’ नामक एक ऐसा किरदार दिखाया गया है, जो असल माफिया अतीक अहमद से मेल खाता है। इस किरदार के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित […]

Read More
Analysis homeslider National

धर्म बदलते ही खत्म होगा SC दर्जा, सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया सख्त नियम

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक ऐसा फैसला सुनाया जिसने सामाजिक न्याय की पूरी बहस को फिर से गरमा दिया है। अदालत ने साफ कहा कि हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी और धर्म में जाने वाला व्यक्ति अनुसूचित जाति का दर्जा तुरंत खो देता है। यह फैसला आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट […]

Read More