वृष और सिंह राशि के लिए अति फलदाई है आज का दिन, बाकी राशियों के लिए थोड़ा सा माध्यम

जाने क्या कह रहे हैं आज के सितारे: आज का राशिफल व पंचांग, 17 जून 2024, सोमवार

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

आज और कल का दिन खास

17 जून 2024 : स्मार्त वैष्णव समुदाय आज मनायेगा निर्जला एकादशी।
17 जून 2024 : इदुलजुहा (बकरीद) आज।

18 जून 2024 : निम्बार्क वैष्णव समुदाय आज मनायेगा निर्जला एकादशी।
18 जून 2024 : झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की पुण्य तिथि आज।
18 जून 2024 : गुरु अचलदास (जोधपुर) की पुण्य तिथि आज।
18 जून 2024 : रुक्मिणी विवाह आज।

आज का राशिफल- 17 जून, 2024, सोमवार

मेष राशि : समय का इंतजार करें। जल्दबाजी में गलत निर्णय परिणाम बदल सकते हैं। वाद-विवाद से क्लेश संभव है। शारीरिक पीड़ा रहेगी। अपने सम्पर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे।

वृषभ राशि : दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। भय व चिंता हावी रहेगी। संत दर्शन मिलेगा।

मिथुन राशि : परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। भवन भूमि में निवेश से लाभ होगा।

कर्क राशि : आज कल आप बहुत जयादा बोलने लग गए हैं, किसके सामने क्या बोलना है, कैसे बोलना है सीखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी।

सिंह राशि : अपने चातुर्य से अपने काम बनवा लेंगे। किसी व्यक्ति विशेष पर आकर्षित होंगे। शरीर कष्ट संभव है। भय व चिंता हावी रहेंगे। फालतू खर्च होगा। परिवारिक कलह से बचें। जोखिम न लें, हानि संभव है।

कन्या राशि : अनचाही स्थिति का सामना करना पड़ेगा । आप जी काम को जितनी जल्दी शुरू करना चाहते है उतना ही विलंभ होगा। आर्थिक कष्ट सताएगा। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।

तुला राशि : आपकी कार्यशैली में बदलाव जरूरी है। गृहस्थ सुख मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नया वाहन सुख सम्भव है। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।

वृष, कर्क, सिंह, मकर और मीन राशियों के लिए अत्यधिक शुभ है आज का दिन

 

वृश्चिक राशि : विदेश यात्रा सफल रहेगी। नेत्र सम्बंधित पीड़ा रह सकती है। राजकीय कोप को झेलना पड़ सकता है। धर्म में रुचि रहेगी। वैवाहिक बाधा दूर होगी। नौकरी में तबादला हो सकता है।

धनु राशि : संकुचित विचार धारा आप को पीछे धकेल रही है। अपनी मानसिकता बदलें। जमानत के कार्य न करें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। जीवनसाथी की नासमझी से परेशान व क्रोधित होंगे।
 मकर राशि : परिवार में विवाद न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुम्भ राशि : उम्र के साथ सेहत कमजोर हो रही है आप व्यर्थ चिंता छोड़ और सेहत पर ध्यान दे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से हानि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

 मीन राशि : किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिये। हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

आज का पंचांगः 17 जून 2024, सोमवार

तिथि एकादशी पूर्ण रात्रि
नक्षत्र चित्रा 11:13 AM
करण वणिज 05:40 PM
पक्ष शुक्ल
योग परिघ 09:33 PM
वार सोमवार
सूर्योदय 05:23 AM
सूर्यास्त 07:21 PM
चन्द्रमा तुला
राहुकाल 07:07 -08:52 AM
विक्रमी संवत् 2081
शक सम्वत 1946 (क्रोधी)
मास ज्येष्ठ
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:54 -12:50 PM

नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल मो .( 9116089175)  करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Today is auspicious for only two zodiac signs, know who is getting benefits
Astrology homeslider Religion

आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी। जानिए आपकी राशि क्या कहती है, राजेन्द्र गुप्ता मेष : आज आपको चल रहे काम में बाधाएं आ सकती हैं और इसकी वजह से आपको तनाव हो सकता है। आपके […]

Read More
homeslider Religion

व्रत-उपवास: धार्मिक आस्था से लेकर वैज्ञानिक प्रमाण तक, सेहत और आत्मबल का आधार

राजेन्द्र गुप्ता भारतीय संस्कृति में व्रत और उपवास का विशेष महत्व रहा है। यह केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा को संतुलित रखने का प्रभावी माध्यम भी है। व्रत को सदियों से अनुशासन, भक्ति और आत्म-नियंत्रण का प्रतीक माना गया है। प्राचीन काल में ऋषि-मुनियों से लेकर सामान्य गृहस्थ तक, सभी […]

Read More
Astrology homeslider Religion

विश्व दलहन दिवस आज: पोषण, पर्यावरण और खाद्य सुरक्षा की रीढ़ हैं दालें

राजेन्द्र गुप्ता लखनऊ। हर साल 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2018 में दालों के महत्व और उनके पोषण संबंधी लाभों को वैश्विक स्तर पर पहचान देने के उद्देश्य से घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, दालें केवल पौष्टिक भोजन नहीं हैं, बल्कि वे […]

Read More