Headline

विद्यालय परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका की मौत,पहुंची पुलिस, जांच शुरू

विद्यालय परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका की मौत,पहुंची पुलिस, जांच शुरू

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! नौतनवां कस्बे में एक शिक्षिका की विद्यालय परिसर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का समाचार मिला है। विद्यालय में लगे पंखे में रस्सी से झूलकर शिक्षिका की आत्महत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि नौतनवां कस्बे के वार्ड नंबर 4 विष्णुपुरी में स्थित एक विद्यालय की शिक्षिका ने रस्सी का फंदा बनाकर गले में कसकर पंखे की कुंडी से झूल गई और उसकी मौत हो गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। नौतनवां पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

नेपाल यात्रा के लिए भारतीय पर्यटकों की करेंसी लिमिट बढ़ाएगी सरकार-हिक्मत कुमार कार्की मुख्यमंत्री कोशी प्रदेश नेपाल

 

जानकारी के मुताबिक विद्यालय में अवकाश चल रहा है। जिसके कारण सभी शिक्षक अपने घरों को चले गए हैं। विद्यालय बंद था। विद्यालय के प्रबंधक ने विद्यालय की देखरेख के लिए उक्त शिक्षिका को विद्यालय की चाबी दे रखा था। क्योंकि शिक्षिका का विद्यालय के पास ही अपना निजी आवास है। अवकाश के समय में विद्यालय की देखरेख भी यह करती थी। शिक्षका के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह शिक्षिका किरन गौतम उम्र 28 वर्ष अपने घर से बिना किसी को बताएं गायब हो गई। परिजन कल से ही परेशान थे। आज शुक्रवार की सुबह उसे तलाशने के लिए विद्यालय में आए तो देखा कि वह ऊपरी तल पर एक कुंडी से लटक रही है। जिसकी सूचना उसके परिजनों ने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कुंडी से उतार कर गहन जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी।

घटना की सूचना मिलती ही थानाध्यक्ष नौतनवां मनोज कुमार राय, क्षेत्राधिकारी नौतनवां जयप्रकाश तिवारी, चौकी प्रभारी नौतनवां मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

Analysis homeslider Litreture

ग्रीष्म की अंगड़ाई: धूप के पांव से बदला मौसम का मिजाज

संतकबीरनगर/खलीलाबाद। मौसम ने अब करवट ले ली है। बसंत की विदाई के साथ ही ग्रीष्म ने अपनी अंगड़ाई भर ली है और धूप के तेज होते तेवर जीवन में तपिश का एहसास कराने लगे हैं। सुबह-शाम की हल्की ठंडक अब भी बनी हुई है, लेकिन दिन की धूप साफ संकेत दे रही है कि गर्मी […]

Read More
Analysis Business homeslider Raj Sabha Ran

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

मार्च 2026 का महीना भारत के लाखों रेस्तरां मालिकों, ढाबेदारों और छोटे खाने-पीने के कारोबारियों के लिए एक बुरे सपने जैसा बन गया है। देश के सबसे बड़े सुबह उत्तर प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों से लेकर गांव-देहात तक में एलपीजी गैस संकट ने खानपान के धंधे में लगे लोगों की कमर तोड़ दी है। यूपी […]

Read More
Analysis Entertainment homeslider Raj Dharm UP

धुरंधर-दो से कैसे बेनकाब हुई अखिलेश की मुस्लिम परस्त राजनीति

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जितनी धमाकेदार है, उससे कहीं ज्यादा राजनीति के गलियारों में तूफान मचा रही है। फिल्म में ‘अतीक अहमद’ नामक एक ऐसा किरदार दिखाया गया है, जो असल माफिया अतीक अहमद से मेल खाता है। इस किरदार के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित […]

Read More