Headline

झारखंड में भट्ठी जैसे तपेंगे 5 दिन, मौसम विभाग ने किया अलर्ट,

झारखंड में भट्ठी जैसे तपेंगे 5 दिन, मौसम विभाग ने किया अलर्ट,

 

नया लुक ब्यूरो, रांची. झारखंड की राजधानी रांची में बीते 24 घंटे में हल्की बारिश और गर्जन से मौसम थोड़ा सुहावना रहा, इसके बावजूद अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 45.6 डिग्री गढ़वा व सबसे कम तापमान 26.6 डिग्री रांची में दर्ज किया गया. बुधवार के मौसम की बात करें तो आज पूरे राज्य में हीटवेव चलने की पूरी संभावना है.

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक के अनुसार पूर्वी-पश्चिम ट्रफ जो बिहार से पार हो रहा था, जिसका असर झारखंड में भी दिखा. बुधवार को उसका प्रभाव कम रहेगा. आज झारखंड में एक बार फिर हीटवेव का असर रहेगा, जिससे एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना है. मानसून आने तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी.
रांची में येलो अलर्ट
आज रांची में भी अच्छी खासी गर्म हवा चलने वाली है, जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, कुछ जिले जैसे चतरा और लातेहार में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट है. इसके अलावा पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, चतरा और पलामू में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार जा सकता है.
रेड अलर्ट वाले रहें सावधान
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया जिन जिलों में रेड अलर्ट जारी है, वहां पर कोशिश करें जो भी काम है उसे बाद में करें. खासकर सुबह 11:00 से 3:00 के बीच बाहर न निकलें तो अच्छा रहेगा, वरना, ऐसी स्थिति में हीट स्ट्रोक लगने की पूरी संभावना है. लोग इस चेतावनी को हल्के में न लें, क्योंकि हीट स्ट्रोक लगने से जान भी जा सकती है.
जिलों का संभावित अधिकतम तापमान
आज के संभावित अधिकतम तापमान की बात करें तो देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम 44 व न्यूनतम 31 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू में अधिकतम 45 डिग्री व न्यूनतम 31 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 44 डिग्री व न्यूनतम 30 डिग्री और पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में अधिकतम 44 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है.

डाक विभाग के इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में मात्र 549 में होगा 10 लाख का दुर्घटना बीमा – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

 

Analysis homeslider Litreture

ग्रीष्म की अंगड़ाई: धूप के पांव से बदला मौसम का मिजाज

संतकबीरनगर/खलीलाबाद। मौसम ने अब करवट ले ली है। बसंत की विदाई के साथ ही ग्रीष्म ने अपनी अंगड़ाई भर ली है और धूप के तेज होते तेवर जीवन में तपिश का एहसास कराने लगे हैं। सुबह-शाम की हल्की ठंडक अब भी बनी हुई है, लेकिन दिन की धूप साफ संकेत दे रही है कि गर्मी […]

Read More
Analysis Business homeslider Raj Sabha Ran

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

मार्च 2026 का महीना भारत के लाखों रेस्तरां मालिकों, ढाबेदारों और छोटे खाने-पीने के कारोबारियों के लिए एक बुरे सपने जैसा बन गया है। देश के सबसे बड़े सुबह उत्तर प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों से लेकर गांव-देहात तक में एलपीजी गैस संकट ने खानपान के धंधे में लगे लोगों की कमर तोड़ दी है। यूपी […]

Read More
Analysis Entertainment homeslider Raj Dharm UP

धुरंधर-दो से कैसे बेनकाब हुई अखिलेश की मुस्लिम परस्त राजनीति

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जितनी धमाकेदार है, उससे कहीं ज्यादा राजनीति के गलियारों में तूफान मचा रही है। फिल्म में ‘अतीक अहमद’ नामक एक ऐसा किरदार दिखाया गया है, जो असल माफिया अतीक अहमद से मेल खाता है। इस किरदार के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित […]

Read More