इस माह के अंत तक तैयार हो जाएगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे

  • इस माह के अंत तक तैयार हो जाएगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे
  • शानदार रोड इंफ्रास्ट्रक्चर की लगातार सौगात दे रही है योगी सरकार
    * एक्सप्रेसवे का अब तक 97 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा लिंक एक्सप्रेसवे

गोरखपुर, 13 जून। उत्तर प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने पर लगातार काम कर रही योगी सरकार इस माह के अंत तक गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर आवागमन की पूर्ण सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। जून के पहले सप्ताह तक इस एक्सप्रेसवे का 97 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से गोरखपुर क्षेत्र, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से लखनऊ, आगरा एवं दिल्ली तक त्वरित एवं सुगम यातायात कॉरिडोर से जुड़ जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में से एक गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे गोरखपुर बाईपास एनएच- 27 ग्राम जैतपुर के पास से प्रारंभ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जनपद आजमगढ़ के सालारपुर में समाप्त होगा। 91.352 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे की कुल लागत 5876.67 करोड़ रुपये (भूमि अधिग्रहण पर व्यय समेत) है। इससे जनपद गोरखपुर, अम्बेडकरनगर, संतकबीरनगर, आजमगढ़ सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे तीव्र संपर्क तथा बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करेगा। साथ ही साथ संबन्धित क्षेत्र के जनमानस को भी एक दूसरे के और निकट लाने में मदद करेगा। यूपी एक्‍सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 10 जून तक अद्यतन जानकारी के अनुसार के अनुसार गोरखपुर लिंक एक्‍सप्रेसवे का 97 फीसद निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मेन कैरिजवे में क्लियरिंग एंड ग्रबिंग का काम 100 फीसद, मिट्टी का काम 100 फीसद पूरा कराया गया है। एक्‍सप्रेसवे पर कुल प्रस्‍तावित 341 संरचनाओं में से 337 बन चुके हैं। अन्य के निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

डाक विभाग के इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में मात्र 549 में होगा 10 लाख का दुर्घटना बीमा – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

 

दो दिन पूर्व गोरखपुर के कमिश्नर अनिल ढींगरा ने बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में निर्माण कार्य मे तेजी लाते हुए इस माह के अंत तक लिंक एक्सप्रेसवे का काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल के एक बड़े क्षेत्र के लोगों को लखनऊ पहुंचने में महज साढ़े तीन घंटे का समय लगेगा। इसके अलावा दिल्ली से लेकर आगरा तक के शानदार सफर का आनंद लोग ले सकेंगे। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से गोरखपुर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। एक्सप्रेसवे के प्रवेश नियंत्रित होने से वाहनों के ईंधन खपत में महत्वपूर्ण बचत, समय की बचत एवं पर्यावरणीय प्रदूषण का नियंत्रण भी संभव हो सकेगा।

इस एक्सप्रेसवे से अच्छादित क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ ही कृषि, वाणिज्य, पर्यटन तथा उद्योगों की आय को बढ़ावा मिलेगा। एक्सप्रेसवे से अच्छादित क्षेत्रों में स्थित विभिन्न उत्पादन इकाइयों, विकास केंद्रों तथा कृषि उत्पादन क्षेत्रों को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ने हेतु एक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के रूप में सहायक होगा। एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ योगी सरकार इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी बना रही है।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More