उत्साहित कांग्रेस यूपी में निकालेगी धन्यवाद यात्रा

उत्साहित कांग्रेस यूपी में निकालेगी धन्यवाद यात्रा
रवि प्रकाश
महराजगंज। उत्तर प्रदेश में चुनाव जीते और हारे सभी लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस धन्यवाद यात्रा के जरिए जनता का आभार प्रकट करेगी। इसके लिए प्रति लोकसभा क्षेत्र पांच दिन की यात्रा प्रस्तावित है।
इस बात की जानकारी इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी रहे कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने सोमवार को एक पत्रकार वार्ता करके दी। उन्होंने कहा कि यद्यपि कि मैं पराजित हुआ हूं लेकिन जनता का मिले अपार स्नेह से मैं अभिभूत हूं। हारकर भी मैं महराजगंज की जनता का धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए पांच दिवसिय धन्यवाद यात्रा निकालने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि छ बार के सांसद से मेरी मामूली वोटों से हार मेरी जीत है।

भारत-नेपाल सीमा पर हो रही बड़े पैमाने पर तस्करी की कवरेज करने गए पत्रकार पर जानलेवा हमला

उन्होंने कहा कि 11 जून से 15 जून तक की इस यात्रा की शुरुआत फरेंदा विधानसभा क्षेत्र से सुबह 10 बजे से होगी। धन्यवाद यात्रा का समापन पनियरा में होगा।
बता दें कि यूपी में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़कर 6 सीटों पर सफलता हासिल की है। शेष सीटों पर सम्मानजनक वोट पाकर हारी है। धन्यवाद यात्रा सभी 17 लोकसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी जिसका नेतृत्व लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार रहे लोग ही करेंगे।

Uttar Pradesh

गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल: CM योगी की चेतावनी और घर पर डिलीवरी की सुविधा

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यवासियों को भरोसा दिलाया है कि अब रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए किसी एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर ही बुकिंग कराएं और आपका सिलेंडर सीधे घर पहुंच जाएगा। इसी तरह, पेट्रोल-डीजल लेने के लिए भी जरूरत पड़ने पर […]

Read More
Uttar Pradesh

नौतनवां तहसील के उपनिबंधक के खिलाफ शिकायत पर शासन का कदम, साक्ष्य की मांग

30 मार्च को लखनऊ में होगी सुनवाई       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। नौतनवां तहसील के उपनिबंधक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों एवं अधिवक्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में उत्तर प्रदेश शासन ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। विशेष सचिव, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने संबंधित प्रकरण में शिकायतकर्ता को […]

Read More
Delhi homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी में रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश, जानें कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे

नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रामनवमी के पावन अवसर पर योगी सरकार ने 26 और 27 मार्च 2026 को लगातार दो दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस निर्णय के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज इन दोनों दिनों बंद रहेंगे। बैंकों की स्थिति 26 मार्च 2026 : रामनवमी के दिन […]

Read More