जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री!

  • जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री!
  • प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश
  • दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

राकेश यादव

लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला अफसरों को बढ़ रही घटनाओं पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया है। बीते करीब दो माह के दौरान करीब आधा दर्जन बंदियों ने जेल के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप है कि जेल प्रशासन के उत्पीड़न से आजिज आकर इन बंदियों ने अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।

तरसेम सिंह की हत्या मामले की जांच के लिए SIT गठित

मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सूत्र बताते है कि जेलों में बंदियों ने जेल प्रशासन के अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की उगाही और उत्पीड़न से अजिज आकर मौत को गले लगा लिया। बीते करीब डेढ़ से दो माह के दौरान करीब आधा दर्जन बंदियों के अंदर अडगढ़े और पेड़ की डाल से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया। जेल अधिकारियों ने बंदी के अवसाद में होने और पारिवारिक दिक्कतों का हवाला देकर इन गंभीर घटनाओं को निपटा दिया। जबकि परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन के उत्पीड़न और उगाही की वजह से बंदियों को जान देने के लिए विवश होना पड़ा। बरेली, लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, एटा, हरदोई, उन्नाव जेलों में बंदियों के आत्महत्या की घटनाओं से विभाग में हड़कंप मच गया।

देहरादून में दिन-दहाड़े 32 मिनट में 20 करोड़ की लूट

सूत्रों का कहना है जेलों में बंदियों के आत्महत्या की बढ़ रही घटनाओं को प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने गंभीरता से लिया। उन्होंने इस संबंध में प्रमुख सचिव/ महानिदेशक कारागार राजेश कुमार सिंह से बातचीत की। सूत्रों की मानें तो डीजी जेल ने मामले पर अंभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस पर जेलमंत्री ने प्रमुख सचिव से कहा की घटनाओं की जानकारी करके जेल अफसरों को निर्देश दे कि यदि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति हुई तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस निर्देश के बाद विभागीय अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई।

बॉक्स

प्रमुख सचिव और आईजी जेल ने अफसरों को लगाई फटकार

प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान के निर्देश के शासन और जेल मुख्यालय के आला अफसर हरकत में आए। आनन फानन में प्रमुख सचिव/महानिदेशक कारागार राजेश कुमार सिंह और डीजी पुलिस/आईजी जेल एसएन साबत ने प्रदेश के समस्त डीआईजी जेल, वरिष्ठ अधीक्षक और अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। सूत्रों की मानें तो प्रमुख सचिव ने एटा जेल अधीक्षक को इस बात को लेकर फटकार लगाई कि सजायाफ्ता कैदी को सेंट्रल जेल स्थानांतरित क्यों नहीं किया गया। इसके अलावा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जेलों में आत्महत्या की घटनाओं पर अंकुश लगाएं। घटना होने पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस संबंध में प्रमुख सचिव से काफी प्रयास के बाद भी संपर्क भी हो पाया। आईजी जेल ने इसे रूटीन बैठक बताया है। उन्होंने कहा कि हर दो माह में यह बैठक होती है।

Purvanchal

नवागत पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार

सलामी के बाद कार्यालय का किया निरीक्षण कानून-व्यवस्था मजबूत करने और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। जनपद महराजगंज में नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के आगमन पर बुधवार को पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस परिसर में उन्हें औपचारिक सलामी दी गई। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने […]

Read More
Purvanchal

धानी का मुख्य चौराहा अब “वीर एकलव्य चौराहा” के नाम से प्रसिद्ध विधायक वीरेंद्र चौधरी ने वैदिक विधि से किया वीर एकलव्य की प्रतिमा का लोकार्पण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी फरेंदा/महराजगंज। धानी विकासखंड के मुख्य चौराहे को अब “वीर एकलव्य चौराहा” के नाम से जाना जाएगा। इस पहल का उद्देश्य महाभारत काल के महान धनुर्धर वीर एकलव्य की स्मृतियों को सदैव जीवंत बनाए रखना है। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी ने चौराहे के मध्य वैदिक […]

Read More
Purvanchal

नौतनवा में गैस संकट पर जनविस्फोट: खाली सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरी जनता, पूर्ति अधिकारी का पुतला दहन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां। घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत अब यहां विकराल रूप ले चुकी है। शुक्रवार को इस समस्या को लेकर जनता का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों गैस उपभोक्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौराहे पर खाली सिलेंडर हाथों में लेकर जोरदार प्रदर्शन किया […]

Read More