विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे, बदल सकता है भाग्य

पूरी दुनिया में आज बड़े धूमधाम से मनाया जाता है पर्यावरण दिवस

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

हर साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए लोग पौधारोपण करते हैं। पेड़-पौधे ऐसी सम्पदा हैं जो मनुष्य को हर प्रकार से लाभ पहुंचाते हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। ये वातावरण को शुद्ध रखने के साथ ही हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार बनाकर रखते हैं। सनातन धर्म में भी पेड़ पौधों को काफी महत्व दिया जाता है। सदियों से देवी-देवताओं के साथ पेड़-पौधों की भी पूजा करने की परंपरा चली आ रही है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति की राशि किसी न किसी वृक्ष का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति के लिए राशि अनुसार पेड़ लगाने चाहिए। ऐसे में इस बार विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार एक पौधा जरूर लगाएं। इससे पर्यावरण तो बचेगा ही साथ में आपकी किस्मत भी चमक सकती है।

मेष राशिः मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं। ऐसे में शुभ फलों की प्राप्ति के लिए मेष राशि के जातकों को हमेशा लाल रंग के पुष्प वाले पौधे लगाने चाहिए। इसके अलावा इस राशि वालों को लाल चंदन, गूलर आदि पौधे लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ राशिः वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं, इसलिए इस राशि के जातकों को सफेद रंग के पुष्प वाले पौधे लगाने चाहिए। इसके अलावा आप जामुन, गूलर या खैर के पौधे भी लगा सकते हैं। इससे आर्थिक उन्नति होगी।

मिथुन राशिः मिथुन राशि के स्वामी युवा ग्रह बुध देव हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हरे पत्ते वाले पेड़ लगाने चाहिए। तुलसी, शीशम व बांस के पौधे को लगाने से मिथुन राशि वालों को जीवन में मनचाही सफलता मिल सकती है।

कर्क राशिः कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं, इसलिए इस राशि के जातकों को चंद्रदेव की शुभता को पाने के लिए अपने आसपास औषधीय पौधे जैसे तुलसी, नीम, आदि के पौधे लगाने चाहिए।

सिंह राशिः सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। ऐसे में सूर्य देव की शुभता पाने के लिए सिंह राशि के जातकों को लाल रंग के पुष्प वाले पौधे लगाने चाहिए। इसके अलावा आपको नाग-केसर और बरगद आदि का पेड़ भी लगाना चाहिए।

कन्या राशिः मिथुन राशि राशि की तरह कन्या राशि के भी स्वामी बुध देव हैं, इसलिए इस राशि वालों को भी हरे रंग के पौधे लगाने चाहिए। कन्या राशि के जातकों को तुलसी, शीशम व बांस के पेड़ को लगाने पर शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशिः तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। ऐसे में आपको अपने राशि स्वामी ग्रह की शुभता को पाने के लिए सफेद फूल के पौधे लगाना चाहिए। आप रीठा, बेल या अर्जुन का पौधा लगा सकते हैं।

वृश्चिक राशिः मेष की तरह वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगलदेव हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों को लाल रंग के पुष्प वाले पौधे विशेष रूप से लगाना चाहिए।

धनु राशिः धनु राशि स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में धनु राशि के लोगों को पीले रंग के फूल वाले पौधे लगाने चाहिए। इसके अलावा आप मोलश्री, चीड़ व सलाल जैसे पेड़ लगा सकते हैं।

मकर राशिः मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। ऐसे में आपको नीले रंग के पुष्प वाले पौधे लगाने चाहिए। आपके लिए शमी, साल, कटहल या जलवेतस के पौधे लगाना शुभ साबित होता है।

कुंभ राशिः कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं, इसलिए शनि देव की कृपा पाने के लिए कुंभ राशि के लोगों को नीले रंग के पुष्प वाले पौधे जैसे शमी का पेड़ विशेष रूप से लगाना चाहिए।

मीन राशिः मीन राशि के भी स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में आपको पीले रंग के पुष्प या फल वाले पौधे लगाने चाहिए। आम, महुआ आदि के पौधे लगाने से आपको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

(मो. 9116089175, नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें)

Astrology homeslider

आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए शुभ रहेगा और किसे सावधानी बरतने की जरूरत है। राजेन्द्र गुप्ता मेष: आज तनाव की कुछ घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ […]

Read More
Astrology homeslider

आज का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए शुभ रहेगा और किसे सावधानी बरतने की जरूरत है। राजेन्द्र गुप्ता मेष : आज के दिन तनाव व चिंता की कुछ घटनाएं हो सकती हैं लेकिन मन शांत रखकर समस्याओं […]

Read More
Astrology homeslider

आज का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता लेकर आ सकता है, वहीं कुछ लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल राजेन्द्र गुप्ता राजेन्द्र गुप्ता मेष : वाणी पर संयम रखें। निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो […]

Read More