भाजपा सरकार की योजनाओं को प्रदेश की जनता ने नकारा!

  • भाजपा सरकार की योजनाओं को प्रदेश की जनता ने नकारा!
  • सविधान बचाओ, महंगाई और बेरोजगारी मुद्दो ने बिगाड़ा भाजपा का गणित
  • प्रदेश के चुनाव परिणाम से इंडिया गठबंधन के हौसले बुलंद

राकेश यादव

लखनऊ। केंद्र की भाजपा सरकार ने देश को चांद पर पहुंचाया! जिस सरकार ने करोड़ों हिंदुओ की आस्था राम मंदिर बनवाया! देश के करोड़ों गरीब को मुफ्त राशन दिया और करोड़ों महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया। उस सरकार के इन जनहितकारी योजनाओं को खासकर प्रदेश की जनता ने सिरे से ही नकार दिया। इस सच की पुष्टि प्रदेश के लोकसभा चुनाव के परिणाम करते नजर आ रहे है। चुनाव परिणामों से भाजपा खेमे में खलबली मची हुई है वही इससे इंडिया गठबंधन के हौसले बुलंद हो गए है।

केंद्र की भाजपा सरकार ने करोड़ों गरीबों को मुफ्त राशन और उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन देकर मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास किया। देश एवं प्रदेश की गरीब जनता अपने पाले में लाने के लिए करोड़ों परिवार को शौचालय दिए गया। आम जनमानस को प्रभावित के लिए जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाया। इन कार्यों का फायदा मिलने के बजाय आज उस पार्टी को खासकर प्रदेश में इसके नुकसान का सामना करना पड़ा।

त्वरित टिप्पणी :अयोध्या की दर्दनाक पराजय, उत्तर प्रदेश में खिसकती जमीन और भाजपा

देश में हुए लोकसभा चुनाव के मंगलवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए। चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडिया के बीच रहा। केंद्र की एनडीए सरकार जनहित योजनाओं के साथ राम मंदिर निर्माण के सहारे चुनाव वैतरणी पार करने जुगत में थी। लोकसभा चुनाव के परिणामों खासकर प्रदेश की जनता ने केंद्र सरकार की योजनाओं और कार्यों को सिरे से ही नकार दिया। आलम यह रहा कि जिस लोकसभा क्षेत्र में राम मंदिर का निर्माण कराया गया वहां की जनता ने भी भाजपा प्रत्याशी का समर्थन नहीं किया और उसको भी हार का सामना करना पड़ा। प्रदेश के चुनाव परिणामों से इंडिया गठबंधन के नेताओ में नई ऊर्जा का संचार किया वहीं एनडीए खेमे में हड़कंप जरूर मचा दिया है। चुनाव के पहले से जो दल प्रदेश में 80 की 80 सीट जीतने का दावा कर रहा था वह एक्जिट पोल के दावों पर भी खरा नहीं उतर पाया। अब परिणामों को लेकर तमाम तरह के कयास जरूर लगाए जा रहे है।

बॉक्स

अधूरा रह गया हैट्रिक मारने का सपना

पिछले दो लोकसभा चुनावों में राजधानी लखनऊ जिले की दोनों लखनऊ और मोहनलालगंज सीट पर भाजपा का कब्जा था। इस बार के चुनाव में लखनऊ लोकसभा सीट पर पिछले चुनाव में बंपर वोट से जीत हासिल करने वाले राजनाथ सिंह ने काफी कम मार्जिन से जीत हासिल की। वहीं मोहनलालगंज सीट पर हैट्रिक का ख्वाब देख रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर को बुरी हार का सामना कर इस सीट को गंवाना पड़ा। चर्चा है कि जनता से दूरी बनाए रखने वाले सांसद से इस बार जनता ने ही उनसे दूरी बना ली

पंकज चौधरी ने सातवीं बार जीत कर रच दिया इतिहास,दूसरी बार लगाया जीत की हैट्रिक, विरोधी पस्त

Analysis Business homeslider Raj Sabha Ran

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

मार्च 2026 का महीना भारत के लाखों रेस्तरां मालिकों, ढाबेदारों और छोटे खाने-पीने के कारोबारियों के लिए एक बुरे सपने जैसा बन गया है। देश के सबसे बड़े सुबह उत्तर प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों से लेकर गांव-देहात तक में एलपीजी गैस संकट ने खानपान के धंधे में लगे लोगों की कमर तोड़ दी है। यूपी […]

Read More
Bundelkhand homeslider Raj Sabha Ran

छह माह में छह बंदियों की मौत से डॉक्टर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

“डेथ जोन” बन गई प्रदेश की बुलंदशहर जेल! पांच दिन में दो बंदियों की मौत से जेल में मचा हड़कंप बंदियों का इलाज करने के बजाए स्पेशल डाइट लिख वसूली करने में जुटे डॉक्टर लखनऊ। बुलंदशहर जिला जेल अब ‘डेथ जोन’ बनती जा रही है। पिछले 6 महीनों के दौरान करीब आधा दर्जन बंदियों की […]

Read More
Bihar Entertainment homeslider Raj Sabha Ran

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को झटका, नहीं मिला BJP से राज्यसभा टिकट

नया लुक ब्यूरो पटना। बिहार से राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा का टिकट दिया, जबकि लंबे समय से चल रही अटकलो को विराम देते हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम […]

Read More