राम नाम के आधार के साथ योगी ने निभाई गोरक्षपीठाधीश्वर की भी भूमिका

राम नाम के आधार के साथ योगी ने निभाई गोरक्षपीठाधीश्वर की भी भूमिका

  • – चुनाव प्रचार में भी अपने धार्मिक कर्तव्यों को नहीं भूले योगी
  • – उत्तराखंड से लेकर काशी तक के मंदिरों और मठों में नयावा शीश
  • – रुद्राभिषेक और गोसेवा कर बटोरा पुण्य, बजरंगबली के दरबार में की मंगल कामना
  • – गोरखनाथ मंदिर की व्यवस्थाओं का भी लेते रहे जायजा
  • – अपने दादा गुरुओं के आशीष संग बीजेपी के लिए चुनावी रण में डटे रहे योगी

लखनऊ, 03 जून। ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ और ‘अबकी बार 400 पार के लक्ष्य’ को फलीभूत करने के लिए पिछले दो माह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मैराथन चुनावी रैलियां यूपी सहित विभिन्न राज्यों में इतिहास लिखने जा रही हैं। सीएम योगी ने दो माह से भी ज्यादा लंबे दौर तक चले चुनावी कार्यक्रमों की डबल सेंचुरी लगाने के साथ ही उन्होंने अपने धार्मिक कर्तव्यों का भी बखूबी निर्वहन किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड से लेकर काशी और कोलकाता तक विभिन्न मठ-मंदिरों में शीश नवाया। वहीं गोरक्षनाथ पीठाधीश्वर के दायित्वों को भी उन्होंने बखूबी निभाया।

इन मंदिरों में मुख्यमंत्री ने किया दर्शन पूजन
पूरे चुनाव प्रचार अभियान के दौरान अपनी हर जनसभा को प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी चुनावी यात्रा की शुरुआत में मथुरा स्थित कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में हाजिरी लगाकर पूरे प्रचार अभियान में जोश भर दिया। सीएम योगी ने सबसे अधिक काशी विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई। चुनावी अभियान के दौरान उन्होंने वाराणसी में ही काल भैरव मंदिर, संकट मोचन मंदिर के साथ ही कच्चा बाबा मंदिर और संत मत अनुयायियों के सर्वाधिक पावन गढ़वाघाट आश्रम में भी मत्था टेका। सीएम योगी इसके अलावा बलरामपुर में शक्तिपीठ मंदिर मां पाटेश्वरी देवी के मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूवन किया, तो वहीं रायबरेली में बालेश्वर महादेव के मंदिर में भी वह शीश नवाने पहुंचे। वहीं अयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उन्होंने रोड शो की शुरुआत श्रीरामलला के दर्शन करके की तो झांसी में भी सीएम ने अपने रोड शो की शुरुआत बजरंगबली के दरबार में हाजिरी लगाकर की। इसी प्रकार उत्तराखंड के श्रीनगर में उन्होंने पवित्र गोरखनाथ गुफा और भैरवनाथ के दर्शन किये। वहीं पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे के दौरान सीएम योगी बीरभूम जिले में स्थित भारत सेवाश्रम संघ के आश्रम पहुंचे और मत्था टेका।

गोरक्षनाथ पीठ के महंत के दायित्वों का भी किया बखूबी निर्वहन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों को भी संपादित करते रहे। उन्होंने अक्षय तृतीया पर गोरखनाथ मंदिर में जहां रुद्राभिषेक कर विजयश्री की कामना की, वहीं हनुमान जयंती के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में दोनों हनुमत विग्रहों के दर्शन कर सर्वमंगल की कामना की। सीएम योगी इसके साथ ही गोरक्षनाथ मठ के महंत के रूप में भी अपने दायित्वों से पीछे नहीं हटे। चुनाव प्रचार के बेहत व्यस्त शेड्यूल के बीच उन्हें जब भी मौका मिला वह गोरखपुर पहुंचकर मठ द्वारा संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे और मठ से जुड़े जिम्मेदार लोगों को जरूरी दिशा-निर्देश भी देते रहे। इसके साथ ही गोपूजन और गोसेवा पहले की तरह ही उनके नियमित दिनचर्या के अंग बने रहे। अपने दादा गुरुओं के आशीष के साथ सीएम योगी ने 200 से अधिक चुनावी कार्यक्रमों को बिना थके, बिना रुके भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए पूरे जोश के साथ संपन्न किया।

Analysis Business homeslider Raj Sabha Ran

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

मार्च 2026 का महीना भारत के लाखों रेस्तरां मालिकों, ढाबेदारों और छोटे खाने-पीने के कारोबारियों के लिए एक बुरे सपने जैसा बन गया है। देश के सबसे बड़े सुबह उत्तर प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों से लेकर गांव-देहात तक में एलपीजी गैस संकट ने खानपान के धंधे में लगे लोगों की कमर तोड़ दी है। यूपी […]

Read More
Bundelkhand homeslider Raj Sabha Ran

छह माह में छह बंदियों की मौत से डॉक्टर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

“डेथ जोन” बन गई प्रदेश की बुलंदशहर जेल! पांच दिन में दो बंदियों की मौत से जेल में मचा हड़कंप बंदियों का इलाज करने के बजाए स्पेशल डाइट लिख वसूली करने में जुटे डॉक्टर लखनऊ। बुलंदशहर जिला जेल अब ‘डेथ जोन’ बनती जा रही है। पिछले 6 महीनों के दौरान करीब आधा दर्जन बंदियों की […]

Read More
Bihar Entertainment homeslider Raj Sabha Ran

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को झटका, नहीं मिला BJP से राज्यसभा टिकट

नया लुक ब्यूरो पटना। बिहार से राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा का टिकट दिया, जबकि लंबे समय से चल रही अटकलो को विराम देते हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम […]

Read More