नेपाल के डांग जिले में भारत की आर्थिक सहायता से दो स्कूल का उद्घाटन

काठमांडू। भारत सरकार की वित्तीय सहायता से नेपाल के डांग जिले में दो स्कूल भवनों का उद्घाटन किया गया। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, हाल ही में डांग के लमही नगरपालिका क्षेत्र में श्री बाल जनता माध्यमिक विद्यालय और डांग के घोराही उप महानगरीय शहर में श्री पद्मोदय पब्लिक मॉडल सेकेंडरी स्कूल भवन का उद्घाटन हुआ है।

भारतीय दूतावास के एक बयान के अनुसार, ‘नेपाल-भारत विकास सहयोग’ के तहत श्री बाल जनता माध्यमिक विद्यालय का भवन भारत सरकार की वित्तीय सहायता से 1.76 करोड़ नेपाली रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके अलावा श्री पद्मोदय पब्लिक मॉडल सेकेंडरी स्कूल भवन का निर्माण 2.87 करोड़ रुपये की निविदा लागत से हुआ है।

श्री बाल जनता माध्यमिक विद्यालय के स्कूल भवन का उद्घाटन काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव अविनाश कुमार सिंह, लुम्बिनी प्रांत के सामाजिक विकास मंत्री रत्न बहादुर खत्री, जिला समन्वय समिति के प्रमुख नित्यानंद शर्मा और लमही नगर पालिका के मेयर जोगराज चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इसके अलावा श्री पद्मोदय पब्लिक मॉडल सेकेंडरी स्कूल भवन का उद्घाटन भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव अविनाश कुमार सिंह, जिला समन्वय समिति के प्रमुख नित्यानंद शर्मा और घोराही उप महानगरीय शहर के मेयर नारूलाल चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।

भारतीय दूतावास ने कहा नेपाल-भारत विकास सहयोग के तहत भारत सरकार के अनुदान का उपयोग श्री बाल जनता माध्यमिक विद्यालय के दो मंजिला स्कूल भवन, प्रयोगशालाओं, प्रयोगशाला उपकरणों, फर्नीचर और अन्य सुविधाओं के निर्माण के लिए किया गया है। इसके अलावा, श्री पद्मोदय पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में अनुदान का उपयोग अन्य सुविधाओं के साथ दो मंजिला स्कूल भवन के निर्माण के लिए किया गया।

समारोह के दौरान लुंबिनी प्रांत के मंत्री, मुख्य डीसीसी, डांग के उप महानगरीय शहर के मेयर और लमही नगर पालिका के मेयर ने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में भारत सरकार के निरंतर विकासात्मक समर्थन की सराहना की। भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में पड़ोसी देश की लगातार मदद कर रहा है।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More
homeslider International

ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ आंदोलन तेज, डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिका-यूरोप में जबरदस्त प्रदर्शन

नया लुक डेस्क वॉशिंगटन/यूरोप। ईरान के साथ संभावित युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मध्य पूर्व के तनाव के बीच अब अमेरिका और यूरोप में भी उनके खिलाफ विरोध की लहर तेज हो गई है। ‘नो किंग्स’ (No Kings) नाम से हो रहे इन प्रदर्शनों में लाखों […]

Read More