आखिरी चरण के प्रचार में गरजे योगी, कहा- कांग्रेस और सपा काे वोट देकर आप पाप के भागीदार न बनें

  • परम रामभक्त हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 500 वर्षों बाद अयोध्या में बनवाया रामलला का भव्य मंदिर: सीएम योगी
  • मुख्यमंत्री योगी ने चंदौली लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को किया संबाेधित
  • बोले सीएम, इंडी गठबंधन रामद्रोही और राष्ट्रविरोधी
  • कहा, देश में तालिबानी शासन लागू करना चाहती है कांग्रेस
  • कांग्रेस का इरादा मुस्लिमों को गोकशी की छूट देने का, इसे हर्गिज नहीं होने देंगे : योगी
  • विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा चंदौली, सज गया है मार्कण्डेय महादेव का धाम : योगी
  • मोदी सरकार ने पिछले 10 साल में बनाए हैं बाबा साहब के पंच तीर्थ : सीएम 

चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परम रामभक्त हैं, उन्होंने 500 वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला को दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान किया है। वहीं रामद्रोही और राष्ट्र विरोधी सपा और कांग्रेस कहती है कि सत्ता में आएंगे तो पर्सनल लॉ लागू करेंगे। इसका मतलब वह तालिबानी शासन लागू करना चाहता है, जिसमें बेटियों को स्कूल और महिलाओं को बाजार नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हे बुर्का पहनना पड़ेगा। हम ऐसा नहीं होने देंगे। भारतीय जनता पार्टी ने साफ-साफ कह दिया है कि भारत में सिर्फ बाबा साहब का ही संविधान चलेगा। इंडी गठबंधन जनता जनार्दन को गुमराह कर रही है कि देश में एनडीए सरकार आएगी तो संविधान बदल देगी, लेकिन वह इनके झूठ को समझ गयी है। जनता अच्छी तरह से जानती है कि मोदी सरकार ने ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सम्मान किया है। मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों बाबा साहब के पंच तीर्थ बनाए हैं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मुगलसराय में चंदौली लोकसभा क्षेत्र के लिए जनसभा को संबाेधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री और लोकसभा प्रत्याशी डाॅ. महेंद्र नाथ पांडेय के पक्ष में वोट की अपील की।

विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा चंदौली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज चंदौली विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज सबसे अधिक वॉटर वे का लाभ चंदौलीवासियों को ही मिल रहा है। वहीं विरासत का सम्मान भी हो रहा है। यहां पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर बना स्मारक इसका जीता जागता उदाहरण है। काशी में काशी विश्वनाथ धाम के साथ ही भगवान मारकंडेय धाम का सौंदर्यीकरण सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। चंदौली में बाबा कीना राम के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है। यहां की सड़कें फोर लोन की बन रही हैं। यहां पर फ्लाईओवर और पुल का जाल बिछाया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि चंदौली कृषि बाहुल्य क्षेत्र है। ऐसे में यहां सिंचाई के लिए किसानों को नई-नई सुविधाओं को लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ भी सबसे अधिक चंदौली को ही दिया गया है। श्रमिकों, गरीबों के अनाथ और निराश्रित बच्चों को अटल आवासीय विद्यालय में हाईटेक टेक्नलॉजी से शिक्षा दी जा रही है।

कांग्रेस और सपा काे वोट देकर आप पाप के भागीदार न बने

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में एक भी आतंकी वारदात नहीं हुई है। आज तो पटाखा भी जोर से फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देने लगता है। पिछले 10 वर्षों में हमने बदलते हुए भारत को देखा है। हम एक नये भारत का दर्शन कर रहे हैं, जिसमें दुनिया में सम्मान बढ़ा है, सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, आतंकवाद- नक्सलवाद पर प्रभावी अंकुश लगा है। वहीं इंडी गठबंधन देश को दोबारा गर्त में धकेलना चाहता है, जिसे हम होने नहीं देंगे। यह अपने घोषणा पत्र के माध्यम से कहते हैं कि सत्ता में आएंगे तो मुसलमानों को आरक्षण देंगे यानी यह पिछड़ी, अनुसूचित जाति व जनजाति का आरक्षण काटकर देंगे। भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने देगी। यह कहते हैं कि सत्ता में आने पर पर्सनल लॉ लागू करेंगे यानी भारत के अंदर तालिबानी शासन लगाएंगे। इसका मतलब बेटी स्कूल नहीं जा पाएगी, महिलाएं घरों में कैद हो जाएंगी। हम भारत के अंदर शरिया कानून लागू नहीं होने देंगे। यह सत्ता में आने पर अल्पसंख्यकों को खानपान की स्वतंत्रता की बात कह रहे हैं। मुसलमान गोमांस खाने की बात कहता है, लेकिन हिंदू गाय को मां मानते हैं। हम गोकशी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सीएम ने कहा कि रामजन्म भूमि का जो पुण्य आपके साथ जुड़ा है उस पुण्य को गोकशी कराने वाले कांग्रेस और सपा को वोट देकर पाप के भागीदार न बनें। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय उत्तर प्रदेश और कांग्रेस की सरकार के समय में देश के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। आज दुनिया के अंदर सम्मान बड़ा है। अब कोई घुसपैठ नहीं करता है। उस दौरान सुबह उठने पर समाचार पत्र में भ्रष्टाचार के घोटाले की खबर और शाम होते-हाेते बड़ी आतंक की वारदात की खबर देखने को मिलती थी।

इस अवसर पर राज्यसभा की सांसद दर्शना सिंह, साधना सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, विधायक सुशील सिंह, रमेश जायसवाल, कैलाश, त्रिभुवन राम, लोकसभा प्रभारी ओमकार केशरी, संयोजक सर्वेश कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

Analysis Business homeslider Raj Sabha Ran

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

मार्च 2026 का महीना भारत के लाखों रेस्तरां मालिकों, ढाबेदारों और छोटे खाने-पीने के कारोबारियों के लिए एक बुरे सपने जैसा बन गया है। देश के सबसे बड़े सुबह उत्तर प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों से लेकर गांव-देहात तक में एलपीजी गैस संकट ने खानपान के धंधे में लगे लोगों की कमर तोड़ दी है। यूपी […]

Read More
Bundelkhand homeslider Raj Sabha Ran

छह माह में छह बंदियों की मौत से डॉक्टर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

“डेथ जोन” बन गई प्रदेश की बुलंदशहर जेल! पांच दिन में दो बंदियों की मौत से जेल में मचा हड़कंप बंदियों का इलाज करने के बजाए स्पेशल डाइट लिख वसूली करने में जुटे डॉक्टर लखनऊ। बुलंदशहर जिला जेल अब ‘डेथ जोन’ बनती जा रही है। पिछले 6 महीनों के दौरान करीब आधा दर्जन बंदियों की […]

Read More
Bihar Entertainment homeslider Raj Sabha Ran

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को झटका, नहीं मिला BJP से राज्यसभा टिकट

नया लुक ब्यूरो पटना। बिहार से राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा का टिकट दिया, जबकि लंबे समय से चल रही अटकलो को विराम देते हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम […]

Read More