इंडिया गठबंधन की तरफ से जनता लड़ रही चुनावः दिग्विजय

  • मोदी झूठ बोलते हैं और तेजी से पल्टी भी मार लेते हैः सिंह

यशोदा श्रीवास्तव

महराजगंज। मोदी जितनी तेजी से हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरती भाषा का इस्तेमाल करते हैं,उतनी ही तेजी से पल्टी मार जाते हैं। अपनी सभाओं में वे कहते हैं कि कांग्रेस वाले हिंदू महिलाओं का मंगलसूत्र छीन कर ज्यादा बच्चे वालों को  बांट देंगे। लेकिन जब कोई पत्रकार इस पर सवाल करता है तो वे पल्टी मार जाते हैं। कहते हैं कि मैं हिंदू-मुसलमान नहीं करता। यह उनके फटाफट झूठ का उदाहरण है। वे कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर सवाल खड़ा करते हैं जबकि उनका मेनिफेस्टो झूठ का पुलिंदा है। मोदी के नेतृत्व में यह तीसरा चुनाव है जब वह एक ही मेनिफेस्टो को अदल-बदल कर जनता को बेवकूफ बना रहे हैं।

यह बातें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने महराजगंज के कसबा आनंदनगर में एक प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने मौजूदा गठबंधन पर कहा कि यह तभी कामयाब होता है, जब गठबंधन दलों के समर्थित वोट एक दूसरे प्रत्याशी को प्राप्त हों। उन्होंने शिद्दत से कहा कि इस बार 100 प्रतिशत ऐसा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी और बिहार से परिवर्तन की बयार उठती है। इस बार ऐसा ही है। इंडिया गठबंधन उम्मीदवार के समर्थन में जनता खड़ी हो गई है। पूरा का पूरा चुनाव जनता लड़ रही है।

चुनाव के पहले नया-नया दांव खेलते हैं नरेंद्र मोदी और अमित शाह

आनंदनगर पहुंचे कांग्रेस नेता ने कहा कि नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला सिद्ध हुआ है। मोदी सरकार के इस फैसले का विरोध राहुल गांधी ने भरी संसद में किया था। कहा था कि इससे आर्थिक मंदी की ऐसी सुनामी आएगी कि देश की अर्थ व्यवस्था चरमरा जाएगी,हुआ भी ऐसा। 50 दिन में स्थिति को संभालने का मोदी का दावा हवा-हवाई होकर रह गया। कहते थे कि इससे आतंकवाद खत्म होगा,जाली करेंसी का चलन बंद होगा,डिजिटल लेन देन बढ़ेगा। क्या हुआ ऐसा?नहीं।

फतेहपुर लोकसभाः क्या गठबंधन करेगा कमाल या जीत के साथ रिकॉर्ड बनाएगी BJP?

उन्होंने कहा जनता पर जो थोड़ी बहुत सितम बाकी थी वह मोदी सरकार ने जीएसटी के जरिए पूरी कर दी। मोदी सरकार का यह भी एक ऐसा  फैसला था जिससे छोटे और मझोले उद्दोग पतियों की कमर टूट गई। हर तरह का व्यापार बर्बाद हो गया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार का सबका साथ सबका विकास का दावा झूठा है। इस सरकार में कौन सा ऐसा सेक्टर है जो तबाह नहीं हुआ। खुशहाली केवल गुजरात के ठेकेदारों में आई है। किसान को उसकी उपज का बाजार नहीं मिल रहा। वह दर दर भटक रहा है। उसके केसीसी खाते से फसल बीमा का पैसा कट जाता है लेकिन यह पैसा कौन सी बीमा कंपनी के खाते में जाता है किसी को नहीं पता। उद्दोग पतियों के 16 लाख करोड़ रूपए माफ करने वाली मोदी सरकार किसानों की दुश्मन है।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव ही किसान ही नहीं आम जन की हित चिंतक रही है। आखिर साल 2009 में कांग्रेस सरकार ने ही किसानों का 72 हजार करोड़ माफ किया था। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की ओर जनता उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। उसे कांग्रेस की पांच गारंटी पर भरोसा है। जनता बनाम भाजपा के बीच हो रहे इस चुनाव में परिवर्तन की आहट साफ सुनाई दे रही है।

बांदा लोकसभाः क्या खत्म होगा ‘हैट्रिक’ पर ग्रहण,अब तक किसी की नहीं लगी तिहरी जीत

Purvanchal

DPRO श्रेया मिश्रा और प्रधान प्रतिनिधि में तीखी नोकझोंक, विकास भवन में मचा हंगामा

अभद्रता के आरोप को लेकर कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग उठाई, उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जनपद के विकास भवन परिसर में बुधवार को उस समय अचानक माहौल गर्म हो गया जब जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्रेया मिश्रा और पनियरा ब्लॉक के सोहांस ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हो […]

Read More
Purvanchal

नवागत पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार

सलामी के बाद कार्यालय का किया निरीक्षण कानून-व्यवस्था मजबूत करने और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। जनपद महराजगंज में नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के आगमन पर बुधवार को पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस परिसर में उन्हें औपचारिक सलामी दी गई। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने […]

Read More
Purvanchal

धानी का मुख्य चौराहा अब “वीर एकलव्य चौराहा” के नाम से प्रसिद्ध विधायक वीरेंद्र चौधरी ने वैदिक विधि से किया वीर एकलव्य की प्रतिमा का लोकार्पण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी फरेंदा/महराजगंज। धानी विकासखंड के मुख्य चौराहे को अब “वीर एकलव्य चौराहा” के नाम से जाना जाएगा। इस पहल का उद्देश्य महाभारत काल के महान धनुर्धर वीर एकलव्य की स्मृतियों को सदैव जीवंत बनाए रखना है। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी ने चौराहे के मध्य वैदिक […]

Read More