सड़क फिर बनी काल, इंदौर में भीषण हादसा, आठ की मौत

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एसयूवी सवार आठ लोगों की मौत हो गई। इंदौर ग्रामीण उप पुलिस अधीक्षक उमाकांत चौधरी ने बताया कि इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर कल देर रात एक भीषण सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर बेटमा थाना क्षेत्र में धार बॉर्डर के नजदीक एक एसयूवी दुर्घटनाग्रस्त पाई। कार में सवार नौ लोगों में से आठ लोगों की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार सभी लोग गुना की ओर जा रहे थे। मृतकों में एक महिला और एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है। बताया जा रहा है कि पुलिस कांस्टेबल वाहन चला रहा था, जो शिवपुरी का रहने वाला है। श्री चौधरी ने बताया कि सभी शवों को इंदौर भेजा है। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। (वार्ता)

Crime News Madhya Pradesh

चाय के झगड़े ने ले ली भाभी की जिंदगी, देवर की हैवानियत ने सबको कर दिया हैरान

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सलामतपुर थाना क्षेत्र के खोहा गांव में एक मामूली विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया कि एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, यह पूरा […]

Read More
Madhya Pradesh

बागेश्वर बाबा ने दुनिया के नेटवर्क से लिया दूरी, न कोई कथा न दरबार

मध्य प्रदेश। छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से एक बड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें लोग बागेश्वर बाबा के नाम से जानते हैं, ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, बागेश्वर बाबा करीब एक महीने तक दुनिया के संपर्क से पूरी तरह दूर रहने वाले हैं। इस दौरान वे […]

Read More
homeslider Madhya Pradesh

खंडवा में किन्नर गुरु सितारा ने अपनाया सनातन धर्म, नया नाम मिला ‘सीता’  शहर में चर्चा तेज

नया लुक डेस्क खंडवा/मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में किन्नर समाज की गुरु वाहिद अहमद उर्फ सितारा द्वारा सनातन धर्म अपनाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने इस्लाम धर्म त्यागकर सनातन धर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें नया नाम “सीता” दिया गया। नया […]

Read More