रोमांचक मुकाबले में SRH ने RR को एक रन से हराया, यकबयक पटरी से उतरी राजस्थान

  • पैट कमिंस ने अपनी शानदार गेंदबाजी के बूते टीम को दिलाई जीत
  • हेड और रेड्डी ने खेली शानदार पारी, यशस्वी और पराग ने भी दिखाया शानदार खेल

हैदराबाद। एक समय ऐसा था जब राजस्थान अपनी रॉयल जीत की ओर बढ़ रही थी। ओपनर यशस्वी जायसवाल और मध्यक्रम के तेजतर्रार बल्लेबाज रियान पराग ने टीम को जीत की पटरी पर सरपट दौड़ा दिया था। लेकिन धीरे-धीरे हैदराबाद के गेंदबाजों ने ऐसा शिकंजा कसा कि टीम एक रन से मैच हार गई। इसके पहले SRH के लिए नितीश कुमार रेड्डी नाबाद (76) और ट्रैविस हेड (58) की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। SRH के गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 50वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) को एक रन से हरा दिया है।

मुकाबला इतना रोमांचक था कि राजस्थान रायल्स की टीम जीता हुआ मैच आखिरी गेंद पर रोवमन पॉवेल के पगबाधा आउट होने से एक रन से हार गई। 202रनों के लक्ष्य पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले ही ओवर में जॉस बटलर (शून्य) का विकेट गवां दिया। उसके बाद तीसरे ओवर में कप्तान संजू सैमसन भी (शून्य) पर पवेलियन लौट गये। ऐसे में यशस्वी और रियान ने ना केवल पारी को संभाला और तेजी के साथ रन भी बटोरे।

यशस्वी जायसवाल ने 40गेंदों में सात चौके और दो छक्के लगाते हुये (67) रन बनाये। रियान पराग ने 49 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के लगाते हुए (77) रनों की पारी खेली। शिमरॉन हेटमायर (13), ध्रुव जुरेल (1) रवि अश्विन (1) और रोवमन पॉवेल (27) बनाकर आउट हुये। रवि अश्विन (दो) रन पर नाबाद रहे। राजस्थान की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 200 रन ही बना सकी और मुकाबला एक रन से हार गई।

हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिये। पैट कमिंस और थंगारसु नटराजन ने दो-दो विकेट लिये। इससे पहले नितीश कुमार रेड्डी नाबाद (76) और ट्रैविस हेड (58) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 202 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करनी का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पांचवें ओवर में अभिषेक शर्मा (12) का विकेट गवां दिया। इसके बाद अगले ही ओवर में अनमोलप्रीत सिंह (5) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। ऐसे संकट के समय नितीश कुमार रेड्डी ने ट्रैविड हेड के साथ पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए (96) रन जोड़े। ट्रैविस हेड ने 44 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए (58) रन बनाये।

वहीं नितीश कुमार रेड्डी ने 42 गेंदों में तीन चौके और आठ छक्के लगाते हुए नाबाद (76) रनों की पारी खेली। हाइनरिक क्लासन 19 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए (42) रन बनाये। हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 201 रनों का स्कोर खड़ा किया। राजस्थान की ओर से आवेश खान ने दो विकेट लिये। संदीप शर्मा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Sports

विराट का ‘Pookie’ मोमेंट! ईशान को झप्पी, अनुष्का को फ्लाइंग किस से जीता दिल

नई दिल्ली। विराट कोहली ने IPL 2026 के ओपनिंग मुकाबले को सिर्फ अपनी बल्लेबाज़ी से ही नहीं, बल्कि अपने खास अंदाज़ और रोमांटिक इशारों से भी यादगार बना दिया। मैदान पर दमदार प्रदर्शन के साथ-साथ उन्होंने स्टैंड्स में मौजूद पत्नी अनुष्का शर्मा को  ‘फ्लाइंग किस’ देकर फैंस का दिल जीत लिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने […]

Read More
Sports

कोहली का ‘विराट’ धमाका: SRH के खिलाफ रिकॉर्ड्स की बारिश, पहले ही मैच में रच दिया इतिहास

IPL 2026 के आगाज में 69 रन की शानदार पारी, चेज मास्टर बने ‘किंग कोहली’ IPL  2026 के पहले ही मुकाबले में विराट कोहली ने अपने बल्ले से ऐसा तूफान खड़ा किया कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 69 रनों की पारी खेलकर कोहली ने एक बार फिर साबित कर […]

Read More
Sports

‘किंग कोहली’ का जलवा बरकरार: एशिया में नंबर-1 बने विराट, शोएब मलिक का रिकॉर्ड चकनाचूर

IPL 2026 के पहले मैच में 69 रनों की दमदार पारी, कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम IPL 2026 के आगाज के साथ ही विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें ‘किंग’ क्यों कहा जाता है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के इस स्टार बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 69 रनों […]

Read More