Headline

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की।

यह पहला मौका था, जब भारत सरकार ने संयुक्त राष्ट्र जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर मेजबानी करते हुए डीपीआई में बढ़ते देश के कदमों को दुनिया के सामने रखा। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने रविवार को सम्मेलन की मेजबानी पर खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना पर संयुक्त राष्ट्र के पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत के नेतृत्व का जश्न मना रहे हैं। हम वैश्विक एसडीजी को आगे बढ़ाने और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए डीपीआई का उपयोग कर रहे हैं।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा भारत ने यह सुनिश्चित करना एक नीतिगत उद्देश्य बना लिया है कि डिजिटल क्रांति का लाभ देश के विविध समाज के हर कोने तक पहुंचे। इस दृष्टिकोण ने ‘इंडिया स्टैक’ के विकास को जन्म दिया है, जो सभी के लिए सुलभ डिजिटल उपकरणों का एक गुलदस्ता है।

इस दौरान उन्होंने समावेशी विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए डीपीआई की शक्ति का उपयोग करने में भारत की यात्रा को साझा किया। वैष्णव ने यूएन में कहा है कि भारत ‘DPI के जरिये लोगों को सशक्त बनाने की अपनी यात्रा इस उम्मीद से साझा कर रहा है कि वह अन्य देशों को प्रेरणा देगा, सभी से सीखेगा और अपने खुद की डिजिटल प्राथमिकताओं को निर्धारित करेगा।

इस सम्मेलन में राजदूत रुचिरा कंबोज के अलावा, भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत, संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के प्रशासक अचिम स्टेनर ने भी भाग लिया।

इस दौरान कांत ने ‘सिटीजन स्टैक का उपयोग करके डिजिटल फ्रंटियर को आगे बढ़ाना’ विषय पर एक मुख्य भाषण दिया, जिसके माध्यम से उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत के डीपीआई ने वित्तीय समावेशन, शासन और सेवा वितरण में क्रांति ला दी है, जिससे डिजिटल सुधारों के माध्यम से सकल घरेलू उत्पाद में 1.1% की बचत हुई है। वहीं फ्रांसिस ने एक ट्वीट के जरिये डिजिटल बुनियादी ढांचे का विस्तार करने पर जोर दिया।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

homeslider National Politics Raj Dharm UP State Uttar Pradesh

सत्ता, संगठन और सोनिया, कांग्रेस में सोनिया की भूमिका

साल 2004 की 17 मई भारतीय राजनीति का एक ऐसा दिन था, जब सत्ता, संवैधानिकता और राजनीतिक नैरेटिव तीनों एक साथ आमने-सामने खड़े दिखाई दिए। उस समय सोनिया गांधी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सामने एक जटिल परिस्थिति खड़ी हो गई। सवाल केवल बहुमत का नहीं […]

Read More
Delhi homeslider National

एक्स के बाद फेसबुक पर भी एक्शन! कई पेज भारत में बंद, सोशल मीडिया पर उठे ‘डिजिटल इमरजेंसी’ के सवाल

सरकार की आलोचना करने वाले कई फेसबुक पेज अचानक बंद, सोशल मीडिया पर छिड़ी सेंसरशिप बनाम फ्री स्पीच की बहस नई दिल्ली। भारत में सोशल मीडिया पर सख्ती को लेकर बहस तेज होती जा रही है। पहले एक्स (ट्विटर) पर कई अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया और अब फेसबुक पर भी कई पेजों के बंद […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More