जानकीपुरम विस्तार में शुरू हुई सृजन झंकार संगीत प्रशिक्षण अकादमी

  • नृत्य गायन वादन के साथ ही मॉडलिंग और जुंबा नृत्य बन रहे हैं युवाओं के आकर्षण

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों के स्कूल ‘सृजन झंकार’ और सृजन फाउंडेशन के नए कार्यालय का उद्घाटन 28 अप्रैल को पूर्व महापौर सुरेश चन्द्र अवस्थी और विशिष्ट अतिथि लक्ष्य जनकल्याण समिति के अध्यक्ष एसके वाजपेई ने किया।

जानकीपुरम विस्तार में डीपीएस के पास स्थित 6/886, सृजन झंकार भवन में सृजन फाउण्डेशन के अध्यक्ष डॉ. अमित सक्सेना के संयोजन और रोमा श्रीवास्तव के निर्देशन में शास्त्रीय नृत्य, पश्चिमी नृत्य, एरोबिक्स, जुंबा नृत्य ही नहीं भारतीय शास्त्रीय गायन, उपशास्त्रीय गायन और गिटार पियानो, तबला, हारमोनियम वादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संगीत के क्षेत्र में छह विश्व कप रिकार्ड बनवाने में गौरव हासिल कर चुकी संस्था अब मॉडलिंग का भी प्रशिक्षण देगी।

स्कूली और पारिवारिक सांस्कृतिक आयोजनों के लिए संस्थान द्वारा मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। इसके लिए हेल्पलाइन 9839013794 जारी की गई है। इसके साथ ही गोमती नगर के एम-4/76 विनय खंड में केवल महिलाओं के लिए नृत्य प्रशिक्षण हेतु शाखा भी शुरू की गई है। उसके लिए 0522-2300064 पर संपर्क किया जा सकता है

Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More
Central UP

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की “आजाद रूह”

लखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को “आजाद रूह” में समाहित करके नृत्य नाटिका के माध्यम से संत गाडगे  महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में आज शाम मंचित किया गया। लेखन, संगीत, वाइस ओवर, निर्देशन संग अमृता प्रीतम के किरदार को कथक गुरु सुरभि सिंह ने अपने शिष्यों के […]

Read More