जीवन ज्योति एकेडमी, सैनिक नगर तेलीबाग, लखनऊ में हाई स्कूल बोर्ड का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम

 

जीवन ज्योति एकेडमी, सैनिक नगर तेलीबाग, लखनऊ में बोर्ड परीक्षा वर्ष-2024 का परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे।विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा शुभी सिंह ने 89.3 तथा दूसरे स्थान पर श्रेया गौतम ने 88.1 तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली खुशबू गुप्ता ने 85.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र सिंह यादव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है, मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है, इसलिए आप सभी और अधिक मेहनत कर अपने जीवन को उज्जवल बनायें।

विद्यालय की निदेशिका श्रीमती शिव कान्ति यादव, प्रधानाध्यापिका श्रीमती विद्या त्रिपाठी व वरिष्ठ अध्यापक श्री अवधेश कुमार ने भी सभी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक कर्नल आदि शंकर मिश्र, ने सभी शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More