आईसीजी ने चेन्नई में समुद्र में फंसे मछुआरों को बचाया

चेन्नई| भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुरुवार को चेन्नई तट से लगभग 95 समुद्री मील दूर बीच समुद्र में फंसे दस मछुआरों में से आठ को बचा लिया, जबकि उनमें से एक की मौत हो गई और दूसरा लापता हो गया।
यहां एक रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया है कि मछली पकड़ने वाली नाव में चालक दल के कुल 10 सदस्यों में से आठ को तटरक्षक बल द्वारा समन्वित अभियान में जीवित बचा लिया गया। एक मछुआरा लापता है, जिसकी तलाश जारी है। गंभीर हालत में बचाए गए एक मछुआरे को बचाया नहीं जा सका। नाव में पहले छेद के कारण पानी भर गया था।
घटना की सूचना मिलने के बाद, तटरक्षक बल ने मछली पकड़ने वाली नौका को बचाने के लिए पास से गुजर रहे व्यापारिक जहाजों का मार्ग बदल दिया। बाद में तटरक्षक जहाज सी-440 बचाए गए मछुआरों को चेन्नई बंदरगाह पर लाया।

National

गलत तथ्य परोस कर कुंभ को विफल बताने की साजिश : स्वामी जीतेंद्रानंद

गंगा महासभा ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर उठाए सवालः सरस्वती बोर्ड के पास गंगा को लेकर यदि कोई आंकड़ा है तो वह सामने रखे भयादोहन कर केवल अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने का खेल कर रहा है बोर्ड मां गंगा को लेकर वास्तव में बोर्ड के पास कोई योजना और चिंता नहीं आचार्य संजय […]

Read More
National

अजब गजब : कुंडली नहीं, खराब CIBIL SCORE देखकर तोड़ दी शादी

मुरतिजापुर। आज के इस आधुनिक दौर में समाज में बहुत कुछ बदल रहा है। और बड़ी तेजी से बदलाव की ओर अग्रसर भी है। अगर हम बात शादी विवाह की करें ,तो इस क्षेत्र में बहुत बदलाव हुए है। अब कुंडली मिलान के अलावा लड़की लड़के की हेल्थ रिपोर्ट भी देखी जा रही है। यही […]

Read More
National

भारत ने संकटग्रस्त देशों से 1.5 करोड़ से अधिक नागरिकों को बाहर निकाला

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। भारत ने पिछले कई वर्षों के दौरान युद्ध, प्राकृतिक आपदा या संघर्ष की स्थितियों से जूझ रहे विभिन्न देशों से बड़ी संख्या में भारतीयों और विदेशी नागरिकों को बाहर निकाला है। भारत सरकार ने कोविड19 महामारी के दौरान वर्ष 2020 में 1.5 करोड़ से अधिक लोगों को आपदाग्रस्त देशों से बाहर […]

Read More