गुजरात को परास्त कर पंजाब बनी किंग, एक गेंद रहते तीन विकेट से हराया

  • इम्पैक्ट प्लेयर शशांक सिंह ने मैच पर डाला जबरदस्त इम्पैक्ट
  • 199 रन के स्कोर को पार करने वाली इस सीरीज की पहली टीम बनी पंजाब

अहमदाबाद। पंजाब किंग्स की टीम ने बड़ा धमाका किया। पंजाबियों ने गुजरात टाइटंस के 199 रनों के पहाड़ जैसे स्कोर को लांघ कर उसे एक गेंद शेष रहते तीन विकेट की करारी मात दी। अनकैप्ड बल्लेबाज शशांक सिंह ने चार छक्के और नौ चौकों की मदद से मात्र 29 गेदों पर 61 रन का स्कोर खड़ा कर गुजरात को घुटने टिकवा दिया। इसके पहले शुभमन गिल नाबाद 89 रनों की कप्तान पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने गुरुवार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें मैच पंजाब किंग्स को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया था। हालांकि पंजाब के दोनों ओपनर बहुत जल्द ही पैवेलियन लौट गए थे।

आज यहां नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा 11 रन का विकेट गवां दिया। इसके बाद केन विलियमसन 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। साई सुदर्शन ने 19 गेंदों में छह चौकों की मदद से 33 रन बनाये। विजय शंकर आठ रन बनाकर आउट हुये। शुभमन गिल ने 48 गेंदों में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 89 रनों की पारी खेली। वहीं राहुल तेवतिया आठ गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाकर 23 रन बनाकर नाबाद रहे।

गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। पंजाब किंग्स की ओर से कगिसो रबाडा ने दो विकेट लिये। हरप्रीत बराड़ और हर्षल पटेल ने एक-एक बल्लेबाज काे आउट किया।

Sports

यूपी रुद्राज़ ने उत्तर प्रदेश में ग्रासरूट्स हॉकी क्लिनिक शुरू किया

  ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी रुद्राज और यदु स्पोर्ट्स ने गुरुवार को लखनऊ के विभूतिखंड स्थित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम में यूपी रुद्राज़ ग्रासरूट्स हॉकी क्लिनिक शुरू किया। इस क्लिनिक के उद्घाटन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में जमीनी स्तर पर हॉकी खेलने वाले प्रतिभाशाली लोगों की पहचान करके उन्हें बढ़ावा देना है, ताकि […]

Read More
Sports

बल्ले से ‘बल्ले-बल्ले’ करने वाले ये खिलाड़ियों को मिल सकती है टीम इंडिया की कैप

IPL से सीधे टीम इंडिया में एंट्री मारने को तैयार ये खिलाड़ी कई खब्बू खिलाड़ियों की हो सकती है टीम इंडिया में एंट्री सत्येंद्र शुक्ल ‘दीपक’ धड़ाधड़ क्रिकेट का इंडियन सीजन (IPL-18) बीत गया। सबसे ज्यादा व्हिस्की बनाने वाली कम्पनी रॉयल चैलेंजर्स (RCB) ने सबसे ज्यादा कंज्यूम करने वाले प्रदेश यानी पंजाब किंग्स को छह […]

Read More
Jharkhand Sports

झारखंड के हजारीबाग में लगा शतरंज का महाकुंभ, 13 राज्यों के 600 से अधिक खिलाड़ी पहुंचे

नया लुक ब्यूरो, रांची। सूबे के हजारीबाग में शतरंज के आयोजन में झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार समेत 13 राज्यों के 600 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इस खेल में छोटे शतरंज खिलाड़ी भी बड़े खिलाड़ियों को शह और मात दे रहे हैं. यह आयोजन हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान […]

Read More