विश्व हिन्दू महासंघ का लक्ष्य हिंदू राष्ट्र,अखंड प्रताप

सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू महासंघ सिद्धार्थनगर ईकाई के नेतृत्व में रविवार को जोगिया ब्लाक संगठन की मासिक बैठक बीआरसी प्रांगण में रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में जोगिया ब्लाक क्षेत्र के पदाधिकारियों एव महिलाओं ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया। बैठक में संगठन के जोगिया ब्लाक स्तरीय महिला मोर्चा का गठन करते हुए जोगिया ब्लाक के संगठन का भी विस्तार किया गया। जोगिया ब्लाक महिला मोर्चा की ब्लाक अध्यक्ष रेखा गुप्ता, महिला मोर्चा की ब्लाक महा मन्त्री सुनीता यादव, महिला मोर्चा की ब्लाक उपाध्यक्ष सुभद्रा व ब्लाक संयोजक कांति वर्मा को बनाया गया है। साथ ही ब्लाक संगठन का विस्तार करते हुए राजमणि भारती को ब्लाक संयोजक, इंद्रजीत दूबे को संरक्षक, छविलाल को ब्लाक सचिव, राकेश चौधरी को ब्लाक सचिव, कृपा नाथ चौधरी को महला न्याय पंचायत अध्यक्ष बनाया गया है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अधिवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि यदि हम संगठित होकर किसी सही कार्य के लिए आवाज उठाएंगे तो वो आवाज कहीं नहीं दबेगी। विश्व हिन्दू संगठन का उद्देश्य भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना और रामराज्य की स्थापना। उन्होंने कहा कि हमारे ध्वजवाहक गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी ने जिस तरह से यूपी से अपराधियों और माफियों को बाहर अथवा प्रलोकगामी कर दिया है उसी तरह भारत से सनातनी हिंदुओं को स्थापित करके उनके विरुद्ध आवाज उठने वाले को या तो देश छोड़ना पड़ेगा या ऐसी जगह जाना पड़ेगा जँहा से उनकी आवाज धरती तक नहीं पहुंचेगी। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी ने कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ सदैव हिंदुओं के हित की लड़ाई के लिए खड़ा है और खड़ा रहेगा।

उन्होंने कहा कि हर हिन्दू विश्व हिन्दू महासंघ का कार्यकर्ता है, विश्व हिन्दू महासंघ के तरफ गलत नजर रखने वालों को परलोक का रास्ता विश्व हिंदू महासंघ दिखायेगा। यदि कोई भी विश्व हिन्दू महासंघ का कार्यकर्ता कहीं प्रताड़ित होगा तो उसके विरोध में विश्व हिंदू महासंघ मैदान में आ जायेगा और प्रताड़ित करने वालों को मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष जगरनाथ चौबे ने कहा कि संगठन को मजबूत करना और संगठन को आगे बढाना ही मेरा लक्ष्य है। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला महामंत्री जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आज यहां इतनी संख्या में जो लोग संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से संगठन का हिस्सा बनने आये हैं, वो संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ ही अपने आप को भी मजबूत कर रहे हैं, हम सभी लोगों को समाजिक कार्य करने के साथ ही अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान देना होगा।

बच्चों को खूब पढ़ाएं, जिससे बच्चों का भविष्य अच्छा होगा, और यदि बच्चों का भविष्य अच्छा होगा तो देश का भविष्य भी अच्छा होगा। उन्होंने कहा संगठन में शक्ति होती है, हम मज़बूत रहेंगे तो हमारे सामने कोई नहीं टिकेगा। बैठक की अध्यक्षता व संचालन ब्लाक अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव एवं महामन्त्री रसिक बिहारी ने किया। बैठक में उपरोक्त के अलावा मुख्य रूप से सन्तोष वर्मा, राजबली गुप्ता, राजाराम, कमलकिशोर मिश्रा, दुरपति, रंजीता, सुनीता, सुभद्रा, सहित विश्व हिन्दू महासंघ के सैकडों महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Purvanchal

आतंकी यासीन भटकल की तरह छांगुर भी अवैध धर्मांतरण कराकर कईयो को भटकाया

पकड़े जाने पर बाबा जमालुद्दीन ने उगले कई अहम राज बाबागिरी की आड़ में गोरखधंधा कर बनाया करोड़ों की संपत्ति पुरूष ही नहीं सैकड़ों महिलाओं का कराया धर्मांतरण ए अहमद सौदागर लखनऊ। कुछ साल पहले नेपाल-बिहार सीमा से गिरफ्तार आतंकी यासीन भटकल ने यूपी के मुस्लिम युवाओं को गुमराह करने में अहम भूमिका निभाई। ठीक […]

Read More
Purvanchal

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पत्नी समेत चार लोग गिरफ्तार।

मेघालय के डीजीपी ने गिरफ्तारियों की पुष्टि की। मेघालय के डीजीपी के अनुसार, सोनम रघुवंशी अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या में लिप्त थी। सोनम रघुवंशी को पति हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. डीजीपी के अनुसार गिरफ्तार किये गये चार लोगों में एक महिला भी है। डीजीपी ने बताया कि सोनम ने […]

Read More
Purvanchal

कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका की बहादुरी को बयां कर रहे दास्तां

इन्हें सलामी दागने के बजाए कुछ मनबढ़ बता रहे आतंकियों की बहन एकता के संदेश को कर रहे तार-तार मुंहतोड़ जवाब देते हुए निजी संगठनों ने के लोगों ने दोनों बेटियों का बढ़ाया मान हमें कर्नल सोफिया व विंग कमांडर व्योमिका पर नाज़ है : डॉ मोहम्मद फिरोज अलहदा हुदा लखनऊ। 22 अप्रैल 2025 दिन […]

Read More