कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी का जोरदार स्वागत

  • बोले यह लड़ाई देश और संविधान बचाने की,

महराजगंज। महराजगंज संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी का आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत हुआ। वीरेंद्र चौधरी फरेंदा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक भी हैं। उम्मीदवारी तय होने के बाद शनिवार को वे लखनऊ से साधरण डिब्बे में यात्रा कर आनंदनगर पंहुचे थे। स्टेशन परिसर में हजारों समर्थकों ने ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया। समर्थकों ने उन्हें फूल माला से लाद दिया। कांग्रेस प्रत्याशी  चौधरी ने हजारों समर्थकों के साथ स्टेशन से पदयात्रा करते हुए महराजगंज तिराहे पर स्थित बाबा साहेब डॉ.अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद वाहनों के लंबे काफिले के साथ लेहड़ा स्थिति मां दुर्गा मंदिर पंहुच कर दर्शन पूजन किए।

इन सब कार्यक्रमों के संपन्न होने के बाद वे महादेवा चौराहे होते हुए अपने आवास पर गए जहां समर्थको के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इसके पहले जगह जगह तोरण द्वार बनाकर फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। कांग्रेस से टिकट मिलने पर प्रथम आगमन पर जगह जगह मिले भारी समर्थन से उत्साहित विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि यह चुनाव देश और संविधान बचाने के लिए है। उन्होंने अपने स्वागत में मौजूद आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया और कहा आपकी मेहनत का एक एक वोट देश और संविधान की रक्षा करने में निर्णायक होगा।

इसके पहले उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह लड़ाई एक ऐसे सांसद के खिलाफ है जो छह बार जीतते रहने के बावजूद इस संसदीय क्षेत्र में विकास के नाम पर छः नई ईंट नहीं रख पाया। उन्होंने कहा कि महराजगंज की जनता इस बार बड़े कुर्मी की जगह छोटे कुर्मी को जिता कर इतिहास रचने का मन बना चुकी है। मालूम हो कि भाजपा ने इस क्षेत्र से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को फिर उम्मीदवार बनाया है। पंकज चौधरी यहां से छः बार से सांसद चुने जाते रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी ने इशारों इशारों में उन पर जमकर निशाना साधा।

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की जेल में हुई मौत पर उन्होंने कहा उनके परिवार के आरोपों की जांच कर असलियत जनता के सामने लाना चाहिए। सांसद प्रत्याशी श्री चौधरी के साथ प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, अध्यक्ष शरद कुमार सिंह,तेज बहादुर पांडेय,राम प्यारे प्रसाद,सुधेश मोहन, नौतनवां विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सदामोहन उपाध्याय,इशरार,डा.अजय चौधरी,बबलू चौधरी,ओम प्रकाश चौधरी एडवोकेट विजय सिंह,डा.राम नरायन, पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश लाल, पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश मौर्या, अरविंद मौर्य,हृदय पांडेय,राजन शुक्ला,विधि नरायन वर्मा,जऐंत्रई मौर्य,बाबू राम लोधी, शिवदयाल यादव,अतुल पटेल, राहुल शर्मा,विजय बहादुर चौधरी, धर्मात्मा चौधरी,राम ललित मौर्य, राधेश्याम चौधरी, अशोक चौरसिया,राम सेवक पटेल,आनंद कन्नौजिया,मो.यूसूफ सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Central UP

तहकीकातः हवश के चक्कर में मारा गया दरिंदा अजय

एक साथ दोनों भाई देते थे घटना को अंजाम ऑटो रिक्शा चलाने की आड़ में करते थे दोनों भाई आपराधिक वारदात शुरुआत ठाकुरगंज के की और मलिहाबाद में क्षेत्र हुआ अंत अजय द्विवेदी पर दर्ज थे कुल 23 मुकदमे ए. अहमद सौदागर लखनऊ। कहते हैं कि जुर्म की दुनिया आने का रास्ता तो है, लेकिन […]

Read More
Central UP

Judgement on the SPOT: महिला हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

19 मार्च 2025 को दिया था घटना को अंजाम ए अहमद सौदागर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जब तक योगी सरकार है, किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। यदि गलती से किसी ने हिम्मत भी जुटाई तो उसे नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा। योगी ने यह दहाड़ पिछले साल विधानसभा के बजट सत्र में तब लगाई […]

Read More
Central UP

बेखौफ ऑटो चालकों का आतंक: शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में दरिंदों के अड्डे

अभियान चलाकर भी पुलिस नहीं कस पा रही नकेल कागज़ों पर कार्रवाई, बेखौफ अपराधी ए अहमद सौदागर मार्च 2017 में जब उत्तर प्रदेश के फलक पर भगवा रंग फहरा था, तभी लोगों में उम्मीद की बड़ी किरण पनप उठी थी कि अब यूपी में आतंक का सफाया हो जाएगा। जाहिर है, कि भगवा रंग को […]

Read More