देवरिया में गैस सिलेंडर में विस्फोट, मां और तीन बच्चों की मौत

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के भलुअनी क्षेत्र में शनिवार सुबह घर में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद लगी आग से झुलस कर एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गयी। उपजिलाधिकारी बरहज दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि भलुअनी क्षेत्र के ग्राम डुमरी में शिव शंकर की पत्नी आरती देवी ने आज सुबह करीब पांच बजे चाय बनाने के गैस जलाई तो गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में आग पकड़ लिया।

गैस सिलेंडर में आग लगने से सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में आरती देवी (35), उनकी बेटी आंचल(14) बेटा कुंदन(12) और 11 माह की बेटी सृष्टि की जलने से मौत हो गई। सिलेंडर में विस्फोट से मकान की दीवार और टीन सेड क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के समय तीनों बच्चें कमरे में सो रहे थे। (वार्ता)

Purvanchal

बिहार बलिया बार्डर पर अवैध वसूली करते पकड़े गए थानेदार दीवार कूदकर फरार

नरही थाने में हो रहा था कुछ ऐसा, अचानक पहुंचे डीआईजी और निलंबित हो गई पूरी चाैकी दो सिपाही सहित 16 गिरफ्तार, डीजीपी ने सख्त कार्यवाही का दिया निर्देश नया लुक ब्यूरो बलिया। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले बलिया में पुलिस खुल कर उगाही और वसूली का खेल करती है। अब तक यह बात केवल […]

Read More
Purvanchal

कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च के साथ भारतीय रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ कर रहा एसुस

भारत, 23 जुलाई, 2024: देश भर में ब्रैंड के रिटेल फुटप्रिंट को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर 300 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स […]

Read More
Purvanchal

गरजे आतिश, कहा- अब कार में बार नहीं… मिले तो होगी बड़ी कार्रवाई, “ऑपरेशन कार-ओ-बार” शुरू

कार को बार बनाकर शराब पीने वालों की अब खैर नहीं- आतिश कुमार सिंह ASP नशेबाजों पर लगाम लगाने के लिए आज से पुलिस का”ऑपरेशन शुरू उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। नशेबाजी के खिलाफ सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए आज से “ऑपरेशन कार-ओ-बार” की शुरुआत की है। इस ऑपरेशन का उद्देश्य खुले में शराब पीने […]

Read More