इटली में जारी है जन्म दर में गिरावट

रोम। इटली में जन्म दर में पिछले साल फिर से गिरावट आयी है, जबकि आप्रवासन के कारण कुल जनसंख्या लगभग स्थिर रही है। राष्ट्रीय सांख्यिकी संस्थान (ISTAT) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यहां एक जनवरी, 2024 तक लगभग 5.89 करोड़ लोग थे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7,000 लोगों की शुद्ध गिरावट है। यह 2014 के बाद से हो रही जनसांख्यिकीय गिरावट की पुष्टि करता है। आंकड़ों से पता चला है कि पिछले साल 379,000 बच्चे पैदा हुए थे, और जन्म दर 2022 में 6.7 प्रति हजार तुलना में प्रति 1,000 लोगों पर 6.4 बच्चों के बराबर थी।

संख्यात्मक रूप से, यह 2022 की तुलना में 14,000 कम नवजात शिशु (या -4.6 प्रतिशत) है और 2008 की तुलना में लगभग 197,000 कम (या -34.2 प्रतिशत) है। वर्ष 2008 में पहली बार यहां जन्म दर में गिरावट की प्रवृत्ति शुरू हुयी थी। इसके कारण इटली में महिलाओं से जन्म लेने वाले बच्चों की औसत संख्या 2022 में 1.24 से घटकर 2023 में 1.2 रह गयी, जब वर्ष 1995 में दर्ज प्रति महिला 1.19 बच्चों के सर्वकालिक निम्न स्तर के करीब था। यह स्थिति पूरे क्षेत्र में समान रूप से देखी गयी है। इसके विपरीत, विदेशी निवासियों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 166,000 लोगों (या 3.2 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ कुल 53 लाख तक पहुंच गई। विदेशी मूल के लोग पूरी आबादी का लगभग नौ प्रतिशत है, और इससे जनसांख्यिकीय गिरावट को सीमित करने में मदद मिली।

ISTAT के अनुसार, शुद्ध प्रवासन (इटली आने वाले विदेशियों और विदेश जाने वाले इटालियंस के बीच का अंतर) 4.6 प्रति हजार (या +274,000) पर सकारात्मक था, जो 2011 के बाद से उच्चतम स्तर है। गिरावट को सीमित करने में मदद करने वाला एक अन्य कारक मृत्यु दर है। यहां मृतकों की संख्या में (2022 की तुलना में लगभग आठ प्रतिशत कम) और मृत्यु दर (2022 में 12.1 प्रतिशत के मुकाबले 11.2 प्रति हजार) रही। जन्म के समय जीवन प्रत्याशा औसतन 83.1 वर्ष (2022 की तुलना में छह महीने की वृद्धि) तक बढ़ गई। संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग द्वारा प्रकाशित एक हालिया रिपोर्ट में, जिसमें हर देश में 65 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों की हिस्सेदारी का विश्लेषण किया गया, जापान (29.8 प्रतिशत) के बाद 23.7 प्रतिशत बुजुर्गों के साथ इटली दूसरे स्थान पर है, लेकिन फिनलैंड (22.9 प्रतिशत), पुर्तगाल (22.6 प्रतिशत), और यूनान (22.5 प्रतिशत) से अधिक है। (वार्ता)

International

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में जंगल की आग से 27 लोगों की मौत

लॉस एंजिलिस। अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस क्षेत्र में लगी भीषण जंगल की आग से एक सप्ताह से अधिक समय में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी है और 12,300 से अधिक संरचनाएं नष्ट हो गयी है। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। लॉस एंजिल्स में दो प्रमुख […]

Read More
International

ट्रम्प के शब्दों में धमकी नहीं, अवसर देखें: एरिक गार्सेटी

नई दिल्ली। भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पदभार ग्रहण करने के बाद भारत के प्रति अमेरिकी नीति में किसी बड़े बदलाव की संभावना को खारिज करते हुये कहा कि ट्रंप के शब्दों को धमकी नहीं, अवसर के रूप में देखा जाना चाहिये। गार्सेटी ने कहा कि हाल ट्रंप […]

Read More
International

भारत की मदद से श्रीलंका के स्कूलों में स्थापित होंगे ‘स्मार्ट क्लासरूम’

शाश्वत तिवारी कोलंबो। भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति का अनुसरण करते हुए श्रीलंका में बेहतर एवं उन्नत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक कदम और आगे बढ़ाया है। भारत ने श्रीलंका के कुछ चुनिंदा स्कूलों में 60 स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करने का फैसला किया है। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने गुरुवार […]

Read More