गोला बारूद और टारपीडो ले जाने वाली बार्ज नौका नौसेना के बेड़े में शामिल

नई दिल्ली। गोला बारूद, टारपीडो तथा मिसाइलों को समुद्र में एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाने-ले जाने में सक्षम तीसरी बार्ज नौका LSAM -18 गुरुवार को नौसेना के बेडे में शामिल हो गयी। नौसेना ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि इस बार्ज नौका को ठाणे के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम शिपयार्ड, मेसर्स सूर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है।

रक्षा मंत्रालय ने इन नौकाओं के निर्माण के लिए मेसर्स सूर्यदीप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ पांच मार्च 2021 में एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। इन नौकाओं के भारतीय नौसेना में शामिल होने से नौसेना की संचालन क्षमता को बढाने एवं अभियानों को पूरा करने में तेजी आयेगी। इन नौकाओं से बांधों, घाटों और बाहरी बंदरगाह पर भारतीय नौसेना के जहाजों के लिए सामान, गोला-बारूद के परिवहन, लदान तथा चढ़ाने-उतारने की सुविधा मिलेगी।

ये छोटे जहाज नौसेना नियमों और भारतीय शिपिंग रजिस्टर के विनियमन के तहत स्वदेशी रूप से तैयार तथा निर्मित किए गए हैं। डिजाइन चरण के दौरान बार्ज नौकाओं का मॉडल परीक्षण विशाखापत्तनम की नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला में किया गया था। ये बार्ज नौकाएं भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल की गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।(वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More