निर्मला सीतारमण ने कहा, लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी और यह बात पार्टी को बता दी गयी है।  यहां एक कार्यक्रम में बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए आवश्यक धन नहीं है, इसके अलावा जीतने के कई अन्य कारक भी अनुकूल नहीं हैं। मीडिया आउटलेट ‘टाइम्स नाउ’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीतारमण ने कहा कि (पार्टी ने) मुझसे पूछा था, लेकिन एक हफ्ते या 10 दिनों तक इस पर सोचने के बाद मैं यह कहने के लिए वापस आई, शायद नहीं।

उन्होंने आगे कहा, कि मेरे पास चुनाव लड़ने के लिए उस तरह का पैसा नहीं है। मेरे पास एक समस्या भी है क्योंकि चाहे वह आंध्र प्रदेश हो या तमिलनाडु हो, यह जीतने के लिए कई अन्य मानदंडों का भी सवाल होगा जिनका वे उपयोग करते हैं। क्या आप इस समुदाय से हैं या आप उस धर्म से हैं, क्या आप इस से हैं…मैंने कहा, नहीं, मुझे नहीं लगता कि मैं यह कर पाऊंगी। निर्मला सीतारमण वर्तमान में राज्यसभा की सदस्य हैं और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल की प्रमुख सदस्य हैं। वित्त मंत्रालय के अलावा उनके पास कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय का भी प्रभार है। सीतारमण सत्तारूढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं।(वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More