विराट और कार्तिक ने किया पंजाब किंग को पस्त

बेंगलुरु। विराट कोहली की 77 रनों की तूफानी और दिनेश कार्तिक के आखिरी ओवरों में 10 गेंदों में नाबाद 28 रनों के दमदार पारियों की बदौलत रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के छठे मुकाबले में सोमवार को पंजाब किंग को चार विकेट से हरा दिया है। 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने कप्तान फाफ डुप्लेसी तीन रन का विकेट तीसरे ओवर में गंवा दिया। उसके बाद कैमरून ग्रीन भी तीन रन पर पवेलियन लौट गये। दोनों ही बल्लेबाजों को कगिसो रबाडा ने आउट किया। विराट कोहली के साथ कुछ समय के लिए रजत पाटीदार ने पारी को संभाला।

लेकिन वह भी 11वें ओवर में 18 रन पर आउट हो गये। उसके बाद ग्लेन मैक्सवेल भी तीन रन बनाकर चलता बने। विराट कोहली ने 49 गेंदों में 11चौकें और दो छक्कों की मदद से टीम के लिए सर्वाधिक 77 रनों बनाये। अनुज रावत 11 रन बनाकर आउट हुये। महिपाल लोमरोर आठ गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 17 रन बनाये। वहीं दिनेश कार्तिक ने 10 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 28 रनों की पारी खेली। बेंगलुरु ने 19.2 ओवर में छह विकेट पर 178 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

पंजाब किंग की ओर से कगिसो रबाडा और हरप्रीत बराड़ ने दो-दो विकेट लिये। हर्षल पटेल और सैम करन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले कप्तान शिखर धवन की 45 रन और शशांक सिंह की 21 रनों की आतिशी पारी की बदौलत पंजाब किंग ने रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य दिया था। आज यहां एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो आठ रन का विकेट गंवा दिया। उसके बाद कप्तान शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह ने पारी को संभाला। नौवें ओवर में मैक्सवेल ने अनुज के हाथों प्रभसिमरन सिंह को कैच आउट करा दिया। सिंह ने 17 गेंदो में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 25 रनों की पारी खेली।

वहीं शिखर धवन ने 37 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से टीम के लिए सर्वाधिक 45 रन बनाये। लियम लिविंगस्टन 17 रन बनाकर आउट हुये। जितेश शर्मा ने 20 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 27 रनों की पारी खेली। उन्हें सिराज ने आउट किया। सैम करन ने 17 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 23 रन बनाये। शशांक सिंह आठ गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 21 रन और हरप्रीत बराड़ दो रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 176 रन का स्कोर खड़ा किया। बेंगलुरु की ओर से ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट लिये। यश दयाल और अल्जारी जोसेफ ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। (वार्ता)

Sports

द्रौपदी मुर्मु ने गुकेश सहित चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को विश्व शतरंज चैंपियनशिप विजेता ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली महिला निशानेबाज मनु भाकर सहित चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में मुर्मु ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को […]

Read More
Sports

भारतीय महिलाओं ने खो-खो में मलेशिया को 80 अंकों से हराया

नई दिल्ली। रणनीति और कौशल के बेहतरीन प्रदर्शन के साथ भारतीय महिला खो-खो टीम ने गुरुवार रात इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में जारी खो-खो विश्व कप 2025 में मलेशिया के खिलाफ शानदार जीत के साथ अपना अपराजित क्रम जारी रखा है। डिफेंडर भीलर ओपिनबेन और मोनिका के शानदार ड्रीम रन से शुरुआत करते हुए टीम […]

Read More
Sports

भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड को दिया रिकार्ड 436 रनों का लक्ष्य

राजकोट। प्रतिका रावल 154 और कप्तान स्मृति मंधाना 135 की तूफानी शतकीय पारियों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने बुधवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में आयरलैंड को जीत के लिए रिकार्ड 436 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां भारतीय टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने का फैसला किया। बल्लेबाजी […]

Read More