पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने जदयू से दिया इस्तीफा

पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे से नाराज पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी ने मंगलवार को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। फातमी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे अपने त्याग पत्र में कहा है कि वह नैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए जदयू के सभी पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहे हैं।

उन्होंने बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार में नीतीश-तेजस्वी की एक अच्छी जोड़ी सरकार चला रही थी, जो धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी और लोकतांत्रिक थी। इसे हटाने की जरूरत नहीं थी। अचानक पाला बदलने से पार्टी के कार्यकर्ता और बिहार की जनता भी नाराज है। गौरतलब है कि सोमवार को राजग के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे की घोषणा में दरभंगा और मधुबनी संसदीय सीट भारतीय जनता पार्टी को मिली है। इसके कारण इन दोनों निर्वाचन क्षेत्र से फातमी को टिकट मिलने की संभावना खत्म हो गई थी, जिसे महसूस करते हुए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।  राजनीतिक गलियारे में फातमी के राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि महागठबंधन की ओर से उन्हें लोकसभा चुनाव में दरभंगा या मधुबनी सीट से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के एक समय करीबी रहे फातमी चार बार दरभंगा से सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। बाद में 2019 में उन्हें पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के प्रति अनादर दिखाने के लिए राजद से निलंबित कर दिया गया था। (वार्ता)

Bihar homeslider

नेपाली लड़कियों के रेस्क्यू के लिए नेपाल सरकार ने बिहार के सारण एसपी की तारीफ 

नेपाल दूतावास के द्वितीय सेक्रेटरी सुमेश चंद्र द्विवेदी ने एसपी को भेजा है प्रशंसा-पत्र  उमेश चन्द्र त्रिपाठी  काठमांडू /बिहार छपरा। हाल ही में सारण जिले के जलालपुर से पुलिस ने एनजीओ के मदद से 12 लड़कियों का रेस्क्यू किया था, जिसमें दो नेपाली लड़कियों को भी बचाया गया था। लड़कियों को नेपाली दूतावास के माध्यम […]

Read More
Bihar

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा पहाड़ की गुफा में छिपाया गया बम बनाने का जखीरा बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी बिहार। बिहार की गया पुलिस और सुरक्षा बलों के सर्च अभियान में बड़ी सफलता मिली है। इसके तहत भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और कई तरह के बम बनाने के सामान बरामद किये गए हैं। आईईडी बनाने वाला उपकरण बरामद होने को सुरक्षा एजेंसियां बड़ी सफलता मान रही हैं। इस सर्च अभियान […]

Read More
Bihar

महाकुंभ मेला को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी बिहार के पूर्णिया जिले के भवानीपुर के शहीदगंज से गिरफ्तार

यूपी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा उमेश चन्द्र त्रिपाठी पटना/लखनऊ। बिहार के पूर्णिया जिले से यूपी पुलिस ने प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेला को उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान आयुष कुमार जायसवाल के रूप में की गई है, जिसने सोशल मीडिया पर नासिर पठान के […]

Read More