केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश कर रही BJP : ‘AAP’

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा कि अदालत से ज़मानत मिलने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार करने का षड़यंत्र रच रही है। ‘AAP’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि केजरीवाल को पिछले दिनों कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब BJP अपने षडयंत्र को आगे बढ़ा रही है। BJP ने जिस तरह से एलान किया है उससे साफ है कि अदालत में एक अप्रैल की सुनवाई होने के बावजूद BJP केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए नए षडयंत्र कर रही है और मुख्यमंत्री को नौवां समन जारी किया गया।

राय ने कहा कि शायद BJP को लगता है कि जिस समन को वह बार-बार भेज रही थी वह अदालत में विचाराधीन है इसलिए एक नए केस में नया समन भेजा गया। वहीं, सोमवार को एक तीसरा षडयंत्र शुरू हुआ है। BJP ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) से एक नया प्रेस नोट जारी करवाया जिसमें वह फिर वहीं 100 करोड़ का पुराना टेप रिकॉर्डर निकाल कर लाए। जब BJP पहले 100 करोड़ का राग अलाप रही थी, तब उस समय भी कोर्ट ने कहा था कि इसका कोई सबूत नहीं है।

उन्होंने कहा कि BJP के पास अदालत के फैसले का इंतजार करने का भी समय नहीं बचा है क्योंकि चुनावी बॉन्ड के जरिए BJP की चंदा चोरी की सच्चाई सामने आ चुकी है। देश की जनता के सामने BJP के भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा सामने आ चुका है। विपक्ष के नेताओं की गिरफ्तारी की योजना तेजी से बन रहा है।  उन्होंने कहा, कि आज पूरे देश में तानाशाही का राज चल रहा है, जिसको जब मर्जी जैसे भी उठा लो। BJP को छगन भुजबल की फाइल भी ढूंढवानी चाहिए। अशोक चौहान के फाइलों के पन्ने भी निकालने चाहिए। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More