वरुण धवन ने फिर शुरू की ‘बेबी जॉन’ की शूटिंग

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने फिर से अपनी आने वाली फिल्म ‘बेबी जॉन’ की शूटिंग शुरू कर दी है। वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर चर्चा में हैं। वरूण धवन ने कुछ दिनों पहले फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लिया था। अब उन्होंने फिर से ‘बेबी जॉन’ की शूटिंग शुरू कर दी है। वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘बेबी जॉन’ के सेट से अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर साझा की। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘काम पर वापसी, बेबी जॉन।’

‘बेबी जॉन’ का निर्देशन ए कालीस्वरन कर रहे हैं। एटली इस फिल्म को जियो स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने किया है। इस फिल्म में वरुण धवन के अलावा कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 31 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (वार्ता)

Entertainment

मोनालिसा को पढ़ाते हुए बॉलीवुड फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। डायरेक्टर सनोज मिश्रा का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महाकुंभ में वायरल हुई लडकी मोनालिसा को क ख ग पढ़ा रहे हैं। इस बात की जानकारी फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने दी है। उत्तर- प्रदेश के प्रयागराज में 16 अगस्त 1990 को जन्मे संजय भूषण […]

Read More
Entertainment

ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा

महाकुंभनगर। बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से त्याग पत्र दे दिया है। यह जानकारी उन्होने एक वीडियो जारी कर साझा की। ममता ने कहा कि  मैं महामंडलेश्वर ममता नंद गिरि अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं। उनके महामंडलेश्वर घोषित करने के बाद किन्नर अखाड़े में जो समस्याएं उठ रही […]

Read More
Entertainment

ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘डंस’ का ट्रेलर लॉन्च

हार्डकोर एक्शन में दिखे भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन और ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘डंस’ का ट्रेलर फिल्म के मेकर ने आज लॉन्च कर दिया है। इस ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर में खेसारी लाल यादव […]

Read More