दिल्ली को पस्त कर बेंगलुरु बना WPL का नया चैंपियन

नई दिल्ली। श्रेयंका पाटिल, सोफी मोलिन्यू और सोभना आशा की घातक गेंदबाजी के बाद एलिस पेरी नाबाद 35 रन और सोफी डिवाइन 32 रनों की पारी के दम पर रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु महिला ने रविवार को खेले गये विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स महिला को आठ विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया है। 114 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु अच्छी शुरूआत करते हुए पहले विकेट के लिय 49 रन जोड़े। पहले विकेट के रूप में सोफी डिवाइन शिखा पांडे ने पगबाधा आउट किया। सोफी ने 27 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाये। दूसरे विकेट के रूप में कप्तान स्मृति मंधाना 31 रन बनाकर आउट हुई। एलिस पेरी ने 37 गेंदों में चार चौकों की मदद से नाबाद 35 रनों की धैर्यपूर्ण पारी खेली और ऋचा घोष 17 रन पर नाबाद रही। बेंगलुरु ने 19.3 ओवर में 115 रन बनाकर आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शिखा पांडे और मिन्नू मनी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 114 रनों का लक्ष्य दिया था। आज यहां अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की कप्तान मेग लानिंग और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 64 रन जोड़े। आठवें ओवर में सोफी मोलिन्यू ने वेयरहम के हाथों शेफीली वर्मा कैच आउट कराकर दिल्ली को पहला झटका दिया। शेफाली ने 27 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 44 रन की पारी खेलते हुए दिल्ली के सर्वाधिक रन बनाये। अगले ही ओवर में श्रेयंका पाटिल ने कप्तान मेग लानिंग 23 रन को पगबाधा कर पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज बेंगलुरु की फिरकी का सामना नहीं कर सका। मैरिजेन कप्प आठ रन, जेस जॉनसन तीन रन, राधा यादव 12 रन, मिन्नू मनी पांच रन और अरुंधति रेड्डी 10 रन बनाकर आउट हुई। जेमिमा रॉड्रिग्स, ऐलिस कैप्सी और तानिया भाटिया बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गये। शिखा पांडे पांच रन पर नाबाद रही। दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 18.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। रॉयल चैंलैंजर्स बेंगलुरु महिला टीम की ओर से श्रेयंका पाटिल ने चार विकेट लिये। सोफी मोलिन्यू को तीन विकेट मिले। सोभना आशा ने दो बल्लेबाजों को आउट किया।  (वार्ता)

Sports

बल्ले से ‘बल्ले-बल्ले’ करने वाले ये खिलाड़ियों को मिल सकती है टीम इंडिया की कैप

IPL से सीधे टीम इंडिया में एंट्री मारने को तैयार ये खिलाड़ी कई खब्बू खिलाड़ियों की हो सकती है टीम इंडिया में एंट्री सत्येंद्र शुक्ल ‘दीपक’ धड़ाधड़ क्रिकेट का इंडियन सीजन (IPL-18) बीत गया। सबसे ज्यादा व्हिस्की बनाने वाली कम्पनी रॉयल चैलेंजर्स (RCB) ने सबसे ज्यादा कंज्यूम करने वाले प्रदेश यानी पंजाब किंग्स को छह […]

Read More
Jharkhand Sports

झारखंड के हजारीबाग में लगा शतरंज का महाकुंभ, 13 राज्यों के 600 से अधिक खिलाड़ी पहुंचे

नया लुक ब्यूरो, रांची। सूबे के हजारीबाग में शतरंज के आयोजन में झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार समेत 13 राज्यों के 600 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इस खेल में छोटे शतरंज खिलाड़ी भी बड़े खिलाड़ियों को शह और मात दे रहे हैं. यह आयोजन हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान […]

Read More
Sports

ऑनलाइन लूडो जान-माल दोनों के लिये खतरनाक

अजय कुमार 12 दिसंबर 2024 लखनऊ में 18 वर्षीय छात्र अनुज ने ऑनलाइन गेम लूडो में बीस हजार रुपये हारने के बाद आत्महत्या कर ली।कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। 09 अक्टूबर 2024 को यूपी के हाथरस में पिता सुखबीर सिंह द्वारा बेटे आकाश को ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर नाराज […]

Read More