तेलंगाना के लोग चाहते हैं BJP तीसरी बार केंद्र की सत्ता में लौटे : मोदी

नागरकुर्नूल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि तेलंगाना की जनता की इच्छा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) तीसरी बार केंद्र की सत्ता में वापस आये।  मोदी ने आज यहां एक सार्वजनिक बैठक ‘विजय संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि लोगों ने चुनाव कार्यक्रम से पहले ही अपनी प्राथमिकता का संकेत दे दिया है।

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को यहां मल्काजगिरी निर्वाचन क्षेत्र में अपने रोड शो के दौरान सड़कों की दोनों ओर बड़ी संख्या में पार्टी समर्थकों और स्थानीय लोगों उपस्थिति देखने के बाद उन्होंने विश्वास दोहराया कि BJP केंद्र में सत्ता में आएगी। उन्होंने तेलंगाना के लिए भी इसी तरह के परिणाम की भविष्यवाणी की। उन्होंने पिछले भारत राष्ट्र समिति (BRS) शासन के प्रति मतदाताओं के असंतोष का जिक्र करते हुए विकास सुनिश्चित करने के वास्ते BJP को निरंतर समर्थन की देने पर जोर दिया। मोदी ने BRS और कांग्रेस दोनों पार्टियों की आलोचना की और उन पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और राज्य के कल्याण की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

उन्होंने विकास और कल्याण पहल की दिशा में निरंतर प्रयास करने का वादा करते हुए लोगों से बेहतर भविष्य के लिए BJP को वोट देने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री एवं तेलंगाना BJP अध्यक्ष किशन रेड्डी ने मोदी की भावनाओं को दोहराते हुए भ्रष्टाचार को खत्म करने और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की निर्णायक जीत की सुनिश्चित करने पर जोर दिया। रेड्डी ने तेलंगाना की प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की और बुद्धिजीवियों, कवियों, किसानों और युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों से राज्य के विकास के लिए BJP के दृष्टिकोण का समर्थन करने का आग्रह किया। (वार्ता)

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More
National Uncategorized

जीत के लिए दम भरते दावेदार,  विपक्ष के दावे में कितना है दम

  मधुकर त्रिपाठी| देश धीरे धीरे लोकसभा चुनाव की ओर आगे बढ़ रहा है। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मोदी और उनकी टीम जिस तरह के बयान दे रहे हैं उससे तो यह साफ हो जाता है कि वे अपने प्रचंड जीत के […]

Read More