Hockey Women : यूपी-बंगाल व दिल्ली और छत्तीसगढ़ ने जीते मुकाबले

पुणे। 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के चौथे दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी बंगाल, दिल्ली हॉकी और छत्तीसगढ़ हॉकी अपने-अपने मैचों में विजयी रहीं।  मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम पिंपरी, पुणे में उत्तर प्रदेश हॉकी ने पूल सी मुकाबले में हॉकी आंध्र प्रदेश को 11-2 से हराकर अभियान की अपनी पहली जीत हासिल की। आंध्र् की कल्याणी स्वर्णपुडी ने मैच के सातवें मिनट में गतिरोध तोड़कर हॉकी अपनी टीम को बढ़त दिलाई मगर कुछ मिनट बाद, शशिकला (14′) ने स्कोर बराबर कर दिया और उत्तर प्रदेश के लिए गोलों की झड़ी लग गई। भारतीय महिला हॉकी टीम की फॉरवर्ड और उत्तर प्रदेश इकाई की कप्तान, वंदना कटारिया (43, 50, 55) गोल के सामने शानदार प्रदर्शन करके मैच की शीर्ष स्कोरर बनीं।

इस बीच  भारतीय महिला हॉकी टीम की फॉरवर्ड मुमताज खान (27, 47) और उपासना सिंह (35, 46) ने एक-एक गोल किया। इसके अलावा, रीतू सिंह (27) स्वर्णिका रावत (38) और सिमरन सिंह (57) ने भी स्कोरशीट पर अपना नाम दर्ज कराया। मैच के अंतिम मिनटों में, गार्लांका वराहलम्मा (57) ने नेट पर गोल करके हॉकी आंध्र प्रदेश की संख्या को दोगुना कर दिया। दोपहर बाद पूल एच मुकाबले में हॉकी बंगाल ने हॉकी तेलंगाना के खिलाफ 11-0 की शानदार जीत हासिल की। होरो संजना (4′, 20′, 21′, 38′, 44′) और सुष्मिता पन्ना (6′, 10′, 44′) ने सर्वाधिक गोल किए, जबकि मोनिका नाग (7′, 40′) ने भी गोल किए। कप्तान अंजना डुंगडुंग (5) ने भी हॉकी बंगाल के लिए स्कोरशीट पर अपना नाम दर्ज कराया।

दिल्ली हॉकी ने पूल बी मुकाबले में केरल हॉकी के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज की। तान्या (21′) ने दूसरे क्वार्टर में दिल्ली को बढ़त दिलाई, वहीं एस श्वेता (33′) ने जल्द ही केरल के लिए बराबरी का गोल दाग दिया। सोनाली (37′, 59′) के दो गोल और मांशी (54′) के एक गोल के दम पर दिल्ली जीत हासिल करने के लिए आगे बढ़ी। पूल ए मुकाबले में छत्तीसगढ़ हॉकी ने हॉकी बिहार को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की। अनीशा साहू (8′) ने छत्तीसगढ़ हॉकी को शुरुआती बढ़त दिलाई, जबकि आंचल साहू (51′) ने अंतिम क्वार्टर में गोल करके जीत हासिल की। तमिलनाडु की हॉकी टीम को पूल एच मुकाबले में हॉकी गुजरात का सामना करना है, जबकि बाद में दिन में पूल के मुकाबले में हॉकी उत्तराखंड का सामना दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव हॉकी से होना है। (वार्ता)

Sports

यूपी रुद्राज़ ने उत्तर प्रदेश में ग्रासरूट्स हॉकी क्लिनिक शुरू किया

  ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी रुद्राज और यदु स्पोर्ट्स ने गुरुवार को लखनऊ के विभूतिखंड स्थित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम में यूपी रुद्राज़ ग्रासरूट्स हॉकी क्लिनिक शुरू किया। इस क्लिनिक के उद्घाटन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में जमीनी स्तर पर हॉकी खेलने वाले प्रतिभाशाली लोगों की पहचान करके उन्हें बढ़ावा देना है, ताकि […]

Read More
Sports

बल्ले से ‘बल्ले-बल्ले’ करने वाले ये खिलाड़ियों को मिल सकती है टीम इंडिया की कैप

IPL से सीधे टीम इंडिया में एंट्री मारने को तैयार ये खिलाड़ी कई खब्बू खिलाड़ियों की हो सकती है टीम इंडिया में एंट्री सत्येंद्र शुक्ल ‘दीपक’ धड़ाधड़ क्रिकेट का इंडियन सीजन (IPL-18) बीत गया। सबसे ज्यादा व्हिस्की बनाने वाली कम्पनी रॉयल चैलेंजर्स (RCB) ने सबसे ज्यादा कंज्यूम करने वाले प्रदेश यानी पंजाब किंग्स को छह […]

Read More
Jharkhand Sports

झारखंड के हजारीबाग में लगा शतरंज का महाकुंभ, 13 राज्यों के 600 से अधिक खिलाड़ी पहुंचे

नया लुक ब्यूरो, रांची। सूबे के हजारीबाग में शतरंज के आयोजन में झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार समेत 13 राज्यों के 600 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इस खेल में छोटे शतरंज खिलाड़ी भी बड़े खिलाड़ियों को शह और मात दे रहे हैं. यह आयोजन हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान […]

Read More