तमिलनाडु : पूर्व मंत्री पोनमुडी के शपथ ग्रहण में देरी होने की संभावना

चेन्नई। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और राजभवन शपथ ग्रहण के मुद्दें को लेकर एक बार फिर आमने-सामने हैं। ऐसा लगता है कि सरकार और गवर्नर कार्यालय दोनों एक और गतिरोध की ओर बढ़ रहे हैं। राज्यपाल आर.एन. रवि ने वरिष्ठ द्रमुक नेता और पूर्व मंत्री के. पोनमुडी को सर्वोच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिलने के बाद उन्हें फिर से कैबिनेट में शामिल किये जाने वाले प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह पर रोक लगा दी है।

मद्रास उच्च न्यायालय ने उन्हें आय से अधिक संपत्ति के मामले में पिछले साल दिसंबर दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री स्वत: विधायक के रूप में अयोग्य घोषित कर दिए गए थे। हालाँकि उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए उनके द्वारा दायर अपील पर उच्चतम न्यायालय ने 11 मार्च को उनकी दोषसिद्धि और सजा पर रोक लगा दी थी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इसके बाद मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने कल राज्यपाल से पोनमुडी के शपथ ग्रहण के लिए संभवत: आज का समय मांगा था।

जब प्रतीत हो रहा था कि चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं और वह इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस बीच सूत्रों ने कहा कि तमिलनाडु कैबिनेट में दोबारा शामिल होने के लिए शपथ ग्रहण की संभावना नहीं है और इसमे एक सप्ताह और देरी हो सकती है। क्योंकि राज्यपाल गुरुवार को पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार तीन दिन के लिये नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रिपोर्टों में कहा गया है कि मामला ( पोनमुडी की शपथ ग्रहण समारोह) राज्यपाल के विचाराधीन है और राजभवन ने इस पर विशेषज्ञों से कानूनी राय मांगी है। राज्य मंत्रिमंडल कानूनी रूप से तभी सही होगा जब शीर्ष अदालत द्वारा उनकी दोषसिद्धि और सजा रद्द कर दिया जाये ना की अंतरिम रूप से रोक लगायी जाये। राज्यपाल रवि को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लौटने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी। (वार्ता)

National

भारत-पाक युद्ध के बाद ट्रंप की रणनीति में बदलाव दोस्ती या तकरार?

संजय सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी के बीच 2017 से 2021 तक का समय भारत-अमेरिका रिश्तों के लिए सुनहरा दौर माना गया था। दोनों नेताओं की दोस्ती की मिसाल ‘हाउडी मोदी’ और ‘नमस्ते ट्रंप’ जैसे आयोजनों के जरिए दुनिया के सामने आई थी। ट्रंप ने उस समय मोदी को एक मजबूत नेता […]

Read More
National

संवाद नहीं अब संघर्ष होगा, कश्मीर से लेकर पाकिस्तान तक

नारद जयंती पर राष्ट्र चिंतकों ने दी चेतावनी विशेष संवाददाता शिवपुरी। नारद जयंती के शुभ अवसर पर ‘क्रांतिदूत’ और ‘भारत संस्कृति न्यास’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ऑनलाइन संगोष्ठी एक ऐतिहासिक वैचारिक आयोजन के रूप में सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम ने न केवल श्रोताओं के मन को उद्वेलित किया, बल्कि वर्तमान भारत के धर्म, संस्कृति […]

Read More
National

पहलगाम कांड का बदला:अंतिम सांसें गिन रहा आतंकी संगठन

भारतीय सेना की हुंकार के आगे दहशतगर्द ने टेका घुटने ए अहमद सौदागर लखनऊ। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हुई मौत का बदला लेते हुए भारतीय सेना को मंगलवार की देर रात एक बड़ी कामयाबी मिली, जिसमें भारतीय सेना के जवानों ने मिसाइलें से सटीक […]

Read More