NHAI की 15 तक Paytm के फास्टटैग का विकल्प खरीदने की सलाह

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर Paytm का फास्टैग इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों को निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 15 तक किसी अन्य बैंक से जारी फास्टैग खरीदने की सलाह दी है।

NHAI ने कहा है कि टोल प्लाजा पर भुगतान की असुविधा से बचने के लिए Paytm फास्टैग उपयोगकर्ताओं को 15 मार्च से पहले अन्य बैंक के फास्टैग का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करते समय दंड या किसी दोहरे शुल्क से बचने में मदद मिलेगी। Paytm  पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंधों के संबंध में रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों में कहा गया है कि पेटीएम फास्टैग उपयोगकर्ता 15 मार्च के बाद शेष राशि को रिचार्ज या टॉप-अप नहीं कर पाएंगे।(वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More