BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 72 और उम्मीदवार बुधवार को घोषित कर दिये। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने गत सोमवार की रात हुई बैठक में इन नामों को स्वीकृति दी थी। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां यह सूची जारी की। इस सूची में 10 राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश की 72 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इनमें 15 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को महाराष्ट्र के नागपुर से, प्रल्हाद जोशी को कर्नाटक के धारवाड़ से, पीयूष गोयल को मुंबई उत्तर से, अनुराग सिंह ठाकुर को हमीरपुर हिमाचल प्रदेश से, राव इंद्रजीत सिंह को गुरुग्राम (हरियाणा) से, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से तथा BJP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को गढ़वाल से टिकट दिया गया है। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More