पंत IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे : BCCI

मुम्बई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की फिटनेस और चिकित्सा दलों ने ऋषभ पंत को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलने को मंजूरी दे दी है। वहीं चोट और सर्जरी के कारण मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा IPL से बाहर हो गये है।

BCCI ने कहा कि प्रसिद्ध कृष्णा के बाएं समीपस्थ क्वाड्रिसेप्स टेंडन की 23 फरवरी को सर्जरी हुई थी, बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपनी रिकवरी शुरू करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में एड़ी की समस्या के लिए सर्जरी कराने वाले मोहम्मद शमी के लिए वापसी की कोई तारीख तय नहीं है। BCCI का चिकित्सा दल उनके स्वास्थ्य की प्रगति पर नजर बनाये हुये है। (वार्ता)

Sports

सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति मुर्मु से की  मुलाकात

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने परिवार के साथ गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति मुर्मु को जर्सी भेंट की और उनके साथ अमृत उद्यान का भी दौरा किया। इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर के […]

Read More
Sports

ट्रैक साइक्लिंग : अंडमान, निकोबार की टीमों का जलवा

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेल में ट्रैक साइक्लिंग के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों के बाद विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। महिलाओं और पुरुषों की विभिन्न स्पर्धाओं में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। महिला और पुरुष दोनों स्पर्धाओं में अंडमान निकोबार की टीमों ने जबरदस्त दबदबा बनाया। महिला एलीट […]

Read More
Sports

भारत ने इंग्लैंड को 15 रनों से हराया

पुणे। हार्दिक पंड्या (53) और शिवम दुबे (53) रनों की साहसिक अर्धशतकीय पारियों के बाद रवि बिश्नोई और हर्षित राणा (तीन-तीन) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने शुक्रवार को चौथे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 15 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली हैं। 182 रनों के […]

Read More