झारखंड: गैंगरेप पीड़िता स्पेनिश महिला के पति को प्रशासन ने दिया 10 लाख का चेक,

नया लुक ब्यूरो

रांची/दुमका। झारखण्ड के दुमका में स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप मामले में प्रशासनिक स्तर से पीड़िता के पति को मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया गया। दुमका परिषदन में डीसी ए दोड्डे ने पीड़िता के पति को 10 लख रुपए का चेक सौपा। मुआवजा की राशि झारखण्ड विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के तहत दी गई है। इसके लिए कमिटी की हुई बैठक में DC, SP और पीडीजे शामिल हुए। इस तरह के मामले में पॉच से 10 लाख रुपये तक मुआवजा का प्रावधान है। कमेटी ने मुआवजे के रूप में अधिकतम राशि देने का निर्णय लिया। पीड़िता के पति ने दुमका जिला प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि घटना घटित होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर तत्परता दिखाई गई यह खुशी की बात है।

विदित हो कि एक मार्च की रात दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र में एक स्पैनिश महिला के साथ गैंगरेप किया गया था। सात दरिंदों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता और उसके पति के साथ मारपीट और छिनतई की गई। देर रात हंसडीहा थाना की पुलिस ने सड़क किनारे पीड़ित दंपति को देखकर उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जिसे बेहतर इलाज के लिए दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, बाकी को खोज रही है।

Jharkhand

NEET पेपर लीक मामले में CBI ने हजारीबाग से दो पत्रकारों को उठाया,

नया लुक ब्यूरो, रांची/ हजारीबाग: NEET प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने हजारीबाग मुख्यालय से हिंदी दैनिक प्रभात खबर के दो पत्रकारों को भी पूछताछ के लिए ले गई है. दोनो पत्रकारों से सीबीआई टीम चरही गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार […]

Read More
Jharkhand

मोहन सरकार का बड़ा फैसलाः मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुलेगे मॉल-रेस्टोरेंट, मुख्य बाजार

भोपाल। यदि आप मध्यप्रदेश में हैं तो समय की चिंता छोड़िए। अब एमपी के सभी शहरों में अब मॉल, रेस्टारेंट, आईटी सेक्टर, मुख्य बाजार, बिजनेस सेंटर, 24 घंटे, सातों दिन खुले रहेगें। ये सुविधा नगर व औद्योगिक क्षेत्रों में मिलेगी। इसका नोटिफिकेशन भी एक-दो दिन में जारी होने की संभावना है। इसके बाद यह व्यवस्था […]

Read More
Jharkhand

बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौत

चारों 10 मई की आधी रात को पैदा हुए थे नया लुक ब्यूरो, झारखंड रांची। राजधानी के ओरमांझी ब्लॉक स्थित बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौतमें बाघिन के चार नवजात शावकों की दु:खद मौत हो गई है। 10 मई को ही उनका जन्म हुआ था। बाघ के बच्चों की मौत से […]

Read More