देवघर जेल में बंद गैंगस्टर बाबा परिहस्त की संदिग्ध मौत,

  • इसके पहले भी एक बंदी की जहर दे कर हो चुकी है हत्या,

नया लुक ब्यूरो

रांची/देवघर। देवघर सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर बाबा परिहस्त उर्फ जितेंद्र परिहस्त की संदेहास्पद स्थिति में आज मौत हो गयी है। जेल अधीक्षक सत्येन्द्र चौधरी के अनुसार रात करीब तीन बजे बाबा की तबीयत अचानक बिगड़ गयी और उसे एक बार उल्टी हुई। इसके बाद जेल के लोग उसे तुरंत सदर अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि बाबा परिहस्त देवघर में आपराधिक गिरोह चलाता था। उसके गिरोह के गुर्गे आए दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे। खुद बाबा परिहस्त पर हत्या, रंगदारी और गोलीबारी के दर्जनों मामले चल रहे थे। इधर सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जेल से बाबा के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गयी है। बाबा के परिजन और रिश्तेदार सदर अस्पताल पहुंच गये हैं।

जेल अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार बाबा कल बुधवार की शाम बिल्कुल ठीक था। उस पर कुंडा, नगर थाना समेत अन्य थानों में हत्या, रंगदारी, डकैती समेत कई आपराधिक मामले दर्ज थे।देवघर में उसका एक संगठित आपराधिक गिरोह चल रहा था, जिसमें दर्जनों युवा सदस्य हैं। हाल ही में 23 दिसंबर 2023 को कोलकाता से लौटने के दौरान सारठ चौक पर पुलिस ने बाबा परिहस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

दूसरी तरफ, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देवघर जेल में बुधवार रात बाबा परिहस्त गैंग की पार्टी चल रही थी। पार्टी में शराब भी परोसा जा रहा था। पार्टी के दौरान ही कुख्यात बाबा परिहस्त की तबीयत बिगड़ी और वहीं पर गिर गया। जेल प्रशासन प्रारंभिक जांच के बाद उसे सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कुख्यात बाबा परिहस्त की मौत हार्ट अटैक से हुई है या फिर पार्टी के दौरान शराब में जहर देने से हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पायेगा।

जहर देने से हो चुकी है एक और मौत

इसके पूर्व देवघर जेल मंडल कारा में जेल के विचाराधीन बंदी बादल मिश्रा को शराब में जहर मिलाकर पिला दिया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

Jharkhand

NEET पेपर लीक मामले में CBI ने हजारीबाग से दो पत्रकारों को उठाया,

नया लुक ब्यूरो, रांची/ हजारीबाग: NEET प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने हजारीबाग मुख्यालय से हिंदी दैनिक प्रभात खबर के दो पत्रकारों को भी पूछताछ के लिए ले गई है. दोनो पत्रकारों से सीबीआई टीम चरही गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार […]

Read More
Jharkhand

मोहन सरकार का बड़ा फैसलाः मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुलेगे मॉल-रेस्टोरेंट, मुख्य बाजार

भोपाल। यदि आप मध्यप्रदेश में हैं तो समय की चिंता छोड़िए। अब एमपी के सभी शहरों में अब मॉल, रेस्टारेंट, आईटी सेक्टर, मुख्य बाजार, बिजनेस सेंटर, 24 घंटे, सातों दिन खुले रहेगें। ये सुविधा नगर व औद्योगिक क्षेत्रों में मिलेगी। इसका नोटिफिकेशन भी एक-दो दिन में जारी होने की संभावना है। इसके बाद यह व्यवस्था […]

Read More
Jharkhand

बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौत

चारों 10 मई की आधी रात को पैदा हुए थे नया लुक ब्यूरो, झारखंड रांची। राजधानी के ओरमांझी ब्लॉक स्थित बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौतमें बाघिन के चार नवजात शावकों की दु:खद मौत हो गई है। 10 मई को ही उनका जन्म हुआ था। बाघ के बच्चों की मौत से […]

Read More