बुधवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है संतान के लिए शुभ समाचार

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता 

मेष : आज आप थकान महसूस करेंगे। क्रोध की अधिकता भी हो सकती है। परिणामस्वरूप आपका काम बिगड़ने की आशंका है। गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। ऑफिस में अधिकारियों और घर में परिजनों के साथ विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है।

वृषभ : अत्यधिक कार्यभार और खानपान में लापरवाही के कारण स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो सकता है। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव हो सकता है। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर सकने से रोष की भावना रहेगी।

मिथुन : मौज- मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। परिवार और मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने का आयोजन होगा। सार्वजनिक जीवन में मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे।

कर्क : आज का दिन खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अनुकूल वातावरण मिलेगा। ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आवश्यक खर्च होंगे। प्रतिस्पर्द्धियों को परास्त कर सकेंगे।

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी आज है, जानिए शुभ मुहूर्त व पूजा विधि और संकष्टी चतुर्थी…

सिंह : आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। संतान के शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकार कार्य आपके मन को आनंदित करेंगे।

 कन्या : आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। माता के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता होगी। स्थाई संपत्ति और वाहन से संबंधित समस्याएं आ सकती हैं। धन खर्च होगा।

तुला : भाग्यवृद्धि होने के कारण साहस भरे कार्य हाथ में लेने के लिए आज का दिन शुभ है। योग्य जगह पर पूंजी निवेश आपको लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक : आज नकारात्‍मक मानसिकता से दूर रहें। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

विवाह के लिए कौनसा दिन, तिथि और योग शुभ होता है,

धनु : आज आपके निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ की संभावना देखते हैं। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपकी यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर : आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा- पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-संबंधियों के साथ संभलकर बोलें क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की आशंका है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग हो सकता है।

कुंभ : नौकरी धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे।

मीन : आपके लिए आज का दिन शुभ है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपके उत्साह को दोगुना करेंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लोग होगा। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

Religion

आज समाप्त होगा अग्नि पंचक, जानें पंचक के प्रकार

आज यानी 27 जुलाई को दोपहर 1 बजे अग्नि पंचक समाप्त होगा। पंचक शब्द से आप शायद परिचित हों लेकिन पंचक क्या होता है, पंचक कितने तरह के होते हैं। शुभ और अशुभ पंचक कौन–कौनसे होते हैं, इसके बारे में जानिए: हिंदू धर्म में हर शुभ काम अच्छा मुहूर्त देखकर किया जाता है। भारतीय ज्योतिष […]

Read More
Religion

सावन विशेषः अपनी राशि के अनुसार करें भगवान शंकर की पूजा, होगी हर कामना पूर्ण, जानें

श्रावण मास  के प्रत्येक दिन किया जाता है भगवान शिव जी का पूजन …तो भोलेनाथ होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न और करेंगे आपकी सभी मनोकामना पूरी ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा सावन माह में श‍िवजी की पूजा का व‍िशेष महत्‍व माना गया है, लेकिन आप अपनी राश‍ि के अनुसार भोलेनाथ जी की पूजा करें तो श‍िवजी अत्‍यंत प्रसन्‍न […]

Read More
Religion

मंगला गौरी व्रत आज, सुहागिन महिलाएं जरूर करें यह व्रत, जानें महत्व और पूजा विधि

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मंगला गौरी का व्रत हर साल सावन मास के मंगलवार के दिन रखा जाता है। ऐसे में सावन में आने वाले सभी मंगलवार का विशेष महत्व होता है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्या दोनों ही रखती हैं। यह व्रत माता पार्वती को समर्पित है। मंगला गौरी व्रत […]

Read More