करदाताओं के पैसे को सामाजिक क्षेत्र में लगा रही है सरकार: ठाकुर

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को फिक्की के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। ठाकुर ने इस अवसर पर ‘विकसित भारत@2047: विकसित भारत और उद्योग’ विषय पर बोलते हुए सबसे पहले करदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्‍होंने कहा कि ईमानदार करदाताओं के कारण ही सरकार संग्रह की गई राशि के पैसे-पैसे को सीधे सामाजिक क्षेत्र की तरफ मोड़ने में समर्थ हुई है। उन्‍होंने कहा कि पहले जब आवंटित धन का केवल एक हिस्‍सा ही इच्छित लाभार्थियों तक पहुंच रहा था, आज सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि जारी किया गया सारा पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचे।

UPI को अपने वादों को पूरा करने के सरकार के संकल्प का एक उदाहरण बताते हुए उन्होंने कहा कि जब UPI लॉन्च किया गया था तो इसकी प्रभावशीलता के बारे में बहुत सारे संदेह व्‍यक्‍त किए गए थे, लेकिन आज UPI ने समाज के सभी वर्गों और देश के सभी कोनों में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने कहा कि आज समस्‍त वैश्विक डिजिटल भुगतान का 46 प्रतिशत भारत में किया जाता है और दुनिया हमारी तकनीकी क्षमता के लिए हमारी ओर देख रही है। उन्होंने गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख किया। ठाकुर ने देश की उद्योग जगत की हस्तियों से निवेश करने के इच्छुक लोगों के साथ साझेदारी करने और भारत की प्रतिभाओं और क्षमताओं का दोहन करने का आह्वान किया। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More