विधि के क्षेत्र के साथ परिषद का सामाजिक कार्य सराहनीय : हेमंत कुमार

  • अधिवक्ता परिषद का कम्बल वितरण अभियान निरंतर जारी

प्रतापगढ़। ठंड से लोगों को राहत दिलाने के लिए अधिवक्ता परिषद अवध की प्रांतीय महामंत्री उच्च न्यायालय लखनऊ की अधिवक्ता मीनाक्षी परिहार सिंह के मार्गदर्शन व प्रेरणा से अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल एडवोकेट के संयोजकत्व में जरूरतमंदो में कम्बल वितरण अभियान निरंतर जारी है। सोमवार देर शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह हेमंत कुमार, भारतीय भाषा अभियान के जिला संयोजक महेश कुमार गुप्ता,सह संयोजक सतीश दुबे, परिषद के जिला कोषाध्यक्ष भारत लाल उमरवैश्य, उपाध्यक्ष रवि सिंह व अधिवक्ता विपिन त्रिपाठी के साथ शहर के कांशीराम कालोनी व मलिन बस्ती में भ्रमण कर ठंड से काँप रहे जरूरतमंदों में कम्बल बांटा।

महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल ने बताया समाज के गरीब असहाय जो कि वास्तविक रूप में गर्म कपड़ो कि व्यवस्था करने में सक्षम नहीं है उन्हें ढूंढ कर दिया जा रहा है।इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह हेमंत कुमार ने कहा कि संघ विचार परिवार से जुड़े लोग हमेशा जरूरतमंद व गरीब, असहायों की सेवा में तत्पर रहकर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करतें रहते हैं। उन्होंने अधिवक्ता परिषद के कम्बल वितरण अभियान की सराहना करते हुए उत्कृष्ट कार्य बताया। भारतीय भाषा अभियान के जिला संयोजक महेश कुमार गुप्ता ने मानव सेवा करना परम धर्म बताया। अभियान के सहयोगी प्रमिला उपाध्याय,आशीष गुप्ता, राघवेंद्र शुक्ल,डॉ.राकेश यादव सहित आदि रहे हैं।

homeslider Politics Uttar Pradesh

Akhilesh Yadav का बड़ा आरोप: वोटर लिस्ट SIR के नाम पर ‘छिपा NRC

लखनऊ |  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर केंद्र और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस प्रक्रिया को “छिपा हुआ NRC” करार देते हुए आरोप लगाया कि इसके ज़रिए सरकार विपक्ष […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नये अध्यक्ष!

केंद्रीय नेतृत्व ने 2027 में अखिलेश यादव को रोकने के साथ योगी को भी घेरने की कोशिश की! मनोज श्रीवास्तव लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिये पंकज चौधरी का नाम आगे कर केंद्र ने 2027 में अखिलेश यादव के पीडीए को कड़ी टक्कर देने के साथ योगी की घेराबंदी का संकेत दिया है। उत्तर प्रदेश […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

बायोमेट्रिक जांच से लाखों संदिग्ध घुसपैठियों पर शिकंजा कसा

भारत सरकार के सामने बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों के रूप में देश में घुसपैठ करने वाले लोगों की समस्या एक जटिल और संवेदनशील चुनौती बन चुकी है। ये घुसपैठिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और यहां तक कि पासपोर्ट तक प्राप्त कर चुके हैं, जिससे उनकी पहचान करना बेहद कठिन हो गया […]

Read More