कानून के समक्ष समानता के बिना लोकतंत्र नहीं : धनखड़

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि कानून के समक्ष समानता के बिना कोई भी लोकतंत्र जीवित और विकसित नहीं हो सकता। धनखड़ ने मिजोरम विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अब कानून के समक्ष समानता जमीनी हकीकत है और जो लोग खुद को कानून से ऊपर मानते थे वे मजबूती से इसकी चपेट में हैं। उन्होंने कहा, कि  कोई भी लोकतंत्र तब तक जीवित नहीं रह सकता, कोई भी लोकतंत्र तब तक विकसित नहीं हो सकता, जब तक कानून के समक्ष समानता न हो।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरी की अंधाधुंध तलाश से बाहर आने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से अलग ढंग से सोचने और असफलता से नहीं डरने का आह्वान करते हुए कहा कि असफलता सफलता की ओर एक कदम है। उन्होंने कहा कि युवा अपनी आकांक्षा कर सकते हैं और सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब सत्ता के गलियारे सत्ता के दलालों से मुक्त हो गए हैं और भर्तियां पारदर्शी तरीके से की जाती हैं।(वार्ता)

Delhi

1984 सिख दंगा मामला : इन दो सिखों की हत्या में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने सिख विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार इलाके में दो लोगों की हत्या के मामले में बुधवार को दोषी करार दिया। मामला एक नवंबर 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से संबंधित है। विशेष न्यायाधीश कावेरी […]

Read More
Delhi

आतिशी का फ़्लाइंग किस और कमरिया लपालप

दयानंद पांडेय आतिशी जब दिल्ली की घोषित खड़ाऊं मुख्य मंत्री बनी थीं तब मुख्य मंत्री कार्यालय में जिस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल बैठते थे तब उस पर नहीं बैठीं। क्या तो इस कुर्सी पर अरविंद जी ही बैठेंगे। दूसरी कुर्सी लगा कर बैठीं। मेज वही थी। ऐसी बात तो पतिव्रता राबड़ी यादव ने भी बिहार […]

Read More
Delhi homeslider

दो टूक :  शराब शीशमहल और ‘जहरीली’ यमुना ने डुबोयी केजरीवाल की नैया?

राजेश श्रीवास्तव दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन गयी। अरविद केजरीवाल ने 2013 में जिस एंटी करप्शन मूवमेंट को लेकर चुनाव जीता। वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि पार्टी को करप्शन ही ले डूबा। सड़क पर आंदोलन करने वाले केजरीवाल को शराब […]

Read More