नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों और जवानों द्वारा किसानों में नि: शुल्क बीज वितरित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। भारत नेपाल के सीमावर्ती गांव से हो रही बड़े पैमाने पर तस्करी के रोकथाम हेतु सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में एक मुहिम चलाकर ग्रामीणों को रोजगार परक बनाने के लिए नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत कार्य किया जा रहा है। जिसके क्रम में सीमावर्ती गांव हर्दीडाली में शिविर लगाकर 60 किसानों में विभिन्न प्रकार के बीज नि:शुल्क वितरित किए गए जिससे कि वह फसलों से होने वाले मुनाफे से अपनी कार्यशैली में सुधार ला सके।

सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के अधिकारियों की उपस्थिति में जवानों द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सभा हरदी डाली में शनिवार दोपहर शिविर लगाकर सीमावर्ती किसानों को नि:शुल्क बीज वितरण किया। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र के 60 किसानों में प्रत्येक को बाजरे का बीज 5 किग्रा, धान का बीज 10 किग्रा, सहित सब्जियों में लौकी का बीज 166 ग्राम,भिंडी 166 ग्राम,बोड़ा 166 ग्राम, करेला 166 ग्राम और धनिया का बीज 233 ग्राम वितरित किया गया है।

इस संबंध में सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों का रुझान तस्करी के तरफ से हटाने के लिए नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं जिसमें सिलाई,कढ़ाई,कंप्यूटर,मोटर बाइंडिंग व पशुपालन, पशुओं के नि:शुल्क चिकित्सा दवा वितरण तथा मुर्गी के चूजे आदि को भी वितरित किया जाता रहता है। जिससे उन्हें स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया जाता है। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर कस्टम वैभव कुमार सिंह के अलावा बड़ी संख्या में सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी और जवानों के अलावा बड़ी संख्या में सीमावर्ती क्षेत्रों के किसान मौजूद रहे।

Purvanchal

बिहार बलिया बार्डर पर अवैध वसूली करते पकड़े गए थानेदार दीवार कूदकर फरार

नरही थाने में हो रहा था कुछ ऐसा, अचानक पहुंचे डीआईजी और निलंबित हो गई पूरी चाैकी दो सिपाही सहित 16 गिरफ्तार, डीजीपी ने सख्त कार्यवाही का दिया निर्देश नया लुक ब्यूरो बलिया। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले बलिया में पुलिस खुल कर उगाही और वसूली का खेल करती है। अब तक यह बात केवल […]

Read More
Purvanchal

कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च के साथ भारतीय रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ कर रहा एसुस

भारत, 23 जुलाई, 2024: देश भर में ब्रैंड के रिटेल फुटप्रिंट को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर 300 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स […]

Read More
Purvanchal

गरजे आतिश, कहा- अब कार में बार नहीं… मिले तो होगी बड़ी कार्रवाई, “ऑपरेशन कार-ओ-बार” शुरू

कार को बार बनाकर शराब पीने वालों की अब खैर नहीं- आतिश कुमार सिंह ASP नशेबाजों पर लगाम लगाने के लिए आज से पुलिस का”ऑपरेशन शुरू उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। नशेबाजी के खिलाफ सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए आज से “ऑपरेशन कार-ओ-बार” की शुरुआत की है। इस ऑपरेशन का उद्देश्य खुले में शराब पीने […]

Read More