कासगंज में ट्रेक्टरी ट्रॉली के पलटने से 15 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

कासगंज। उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले के थाना पटियाली क्षेत्र में दरियावगंज के पास शनिवार को माघ पूर्णिमा के दिन कादरगंज गंगा घाट पर गंगा स्नान करने जाते हुये श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर ट्रॉंली के तालाब में गिरने से 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के कसा गांव के बताये जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों में सात बच्चे और आठ महिलाएं हैं। दुर्घटना की खबर मिलते ही पटियाली के उपजिलाधिकारी (SDM) और CO पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कासगंज की पुलिस अधीक्षक (SP) अपर्णा रजत कौशिक और जिला अधिकारी सुधा वर्मा भी मौके पर मौजूद हैं। SP कासगंज ने केवल ट्रेक्टर ट्राली पलटने की पुष्टि करते हुये बताया है कि SDM और सीओ कासगंज घटना स्थल पर मौजूद हैं। राहत बचाव कार्य जारी है। पटियाली के सीओ विजय सिंह राणा ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

कासगंज हादसे में इनकी गई जान।

1 – शकुंतला देवी पत्नी वीरपाल उम्र 70 वर्ष
2 – उसमा पत्नी शिवम उम्र 24 वर्ष
3 – मीरा पत्नी दिग्विजय सिंह चौहान उम्र 65 वर्ष
4 – सपना पत्नी गौरव उम्र 22 वर्ष
5 – पुष्पा पत्नी सत्येंद्र उम्र 45 वर्ष,
6 – शिवम पुत्र मुकेश उम्र 30 वर्ष
7 – देवासी पुत्री शिवम उम्र 6 वर्ष
8 – दीक्षा पुत्री रजनेश उम्र 19 वर्ष
9 – गायत्री पत्नी रजनीश उम्र 52 वर्ष
10 – श्याम लता पत्नी रणवीर उम्र 40 वर्ष
11 – सुनैना पुत्री हरीश उम्र 10 वर्ष
12 – गुड्डी पत्नी खुन्नी लाल 75 वर्ष,
13 – सिद्धू पुत्र गौरव उम्र डेढ़ वर्ष
14 – कुलदीप पुत्र मुकेश उम्र 7 वर्ष
15 – संध्या पुत्री मुकुट उम्र 5 वर्ष
16 – शिवांगी पत्नी राजेश उम्र 25 वर्ष
17 – मीरा पत्नी राजपाल उम्र 55 वर्ष
18 – कार्तिक पुत्र राजेश 4 वर्ष
19 – पायल पुत्री राजेश दो महीने की
20 – लड्डू पुत्र मुकुट 3 वर्ष
21 – अंजलि पत्नी मुकुट 24 वर्ष,
22 – जवित पत्नी संजीव उम्र 25 वर्ष। (वार्ता)

Uttar Pradesh

भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, पेड़ से टकराई कार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को रात करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। बहुवार गांव के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मीडिया को […]

Read More
Central UP

सराहनीय होते आशियाना परिवार के सांस्कृतिक कार्यक्रम : बृजेश पाठक

एकता की मिसाल पेश करता सर्वधर्म सम्मेलन: राजेश्वर सिंह आशियाना परिवार ने आयोजित किया सर्वधर्म सम्मेलन और खिचड़ी भोज परिवार के पदाधिकारियों, सदस्यों और पत्रकारों का हुआ सम्मान लखनऊ। आशियाना परिवार के तत्वाधान में रविवार को कॉलोनी के सेक्टर के स्थिति द्विवेदी पार्क में सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के […]

Read More
Central UP

राजधानी में पहली बार हो रही पुंडरीक महाराज की कथा: अमरनाथ

डीएवी कॉलेज परिसर में सात दिवसीय भागवत कथा आज से श्रीमद भागवत कथा में भक्तों की सुविधाओं के होंगे व्यापक इंतजाम लखनऊ। श्रीराधारमण सेवा समिति के तत्वाधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कल (रविवार) से नाका स्थित डीएवी कॉलेज परिसर में आयोजित भागवत कथा में राधारमण वृन्दावन के आचार्य […]

Read More