किसानों के दिल्ली मार्च से पहले लगाई गई पाबंदियां

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने किसानों के 13 फरवरी के मार्च के आह्वान के मद्देनजर किसी भी अप्रिय घटना रोकने के लिए रविवार से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच सभी सीमाओं पर 11 मार्च तक पाबंदियां लगा दी हैं। दिल्ली पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि इस अवधि के दौरान रविवार से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच सभी सीमाओं और उत्तर पूर्वी जिले के अधिकार क्षेत्र में आसपास के इलाकों में आम जनता के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध रहेगा। उत्तर प्रदेश से दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को ले जाने वाले ट्रैक्टरों, ट्रॉलियों, बसों, ट्रकों, वाणिज्यिक वाहनों, निजी वाहनों, घोड़ों आदि के प्रवेश पर भी रोक रहेगी।

एक आधिकारिक बयान में पुलिस ने उत्तर पूर्वी जिला पुलिस को प्रदर्शनकारियों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए सभी प्रयास करने का आदेश दिया। बयान में कहा गया, “किसी भी व्यक्ति व प्रदर्शनकारी को आग्नेयास्त्र, तलवार, त्रिशूल, भाले, लाठी, रॉड आदि हथियार ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उत्तर पूर्व जिला पुलिस इन व्यक्तियों को मौके पर ही हिरासत में लेने के सभी प्रयास करेगी। बयान में कहा गया है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसे भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 188 के तहत दंडित किया जाएगा।

पुलिस ने कहा कि जानकारी मिली है कि कुछ किसान संगठनों ने एमएसपी और अन्य मांगों पर कानून की मांग को लेकर अपने समर्थकों को 13 फरवरी को दिल्ली में इकट्ठा होने व मार्च करने का आह्वान किया है। उनकी मांगें पूरी होने तक उनके दिल्ली की सीमा पर धरना देने की संभावना है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए, क्षेत्र में जीवन और संपत्ति को बचाने के लिए धारा 144 आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 के तहत एहतियाती आदेश जारी करना आवश्यक है।

इस बीच, हरियाणा सरकार ने भी किसानों के दिल्ली मार्च से पहले सात जिलों में 13 फरवरी तक मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस और अन्य डोंगल सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया है। हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 11 फरवरी को सुबह छह बजे से 13 फरवरी रात 11:59 बजे तक अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More