झारखंड मुक्ति मोर्चा में दरार, चार विधायकों ने की बगावत, बनाएंगे नई पार्टी,

रंजन कुमार सिंह

रांची। चंपई सोरेन सरकार के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बने अभी ठीक से दो दिन भी नहीं हुआ है और पार्टी टूटने के आसार पैदा हो गए हैं। झामुमो के चार विधायक पार्टी से नाराज चल रहे हैं और किसी भी वक्त पार्टी छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं। ख़ुद पार्टी के मुखिया के घर में बगावत का बिगुल बज गया है।

इन चार विधायकों में से लोबिन हेम्ब्रम ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का विरोध करते हुए कहा है कि शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन संथाल परगना से जीत कर गए थे और मुख्यमंत्री बने पर आज ऐसा दिन देखना पड़ रहा है कि कोल्हान से जीते हुए चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। क्या संथाल परगना में आदिवासी नेता नही हैं? खुशी होती कि संथाल मुख्यमंत्री होता, पर इन्होंने दुखी किया। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी छोड़ने का भी ऐलान कर दिया।

झामुमो के चार विधायक बिगाड़ेंगे खेल

सूत्रों के मुताबिक चंपई सोरेन को CM बनाने से जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम इस कदर नाराज हैं कि वो पार्टी छोड़ने का प्लान कर चुके हैं तो विधायक चमरा लिंडा भी पार्टी के फैसले से नाराज चल रहे हैं। वहीं, शिबू सोरेन की बड़ी बहू और झामुमो विधायक सीता सोरेन पहले दिन से पार्टी के फैसले से नाराज चल रही है और बताया जा रहा है कि वह पार्टी छोड़ सकती है। वहीं हेमंत सोरेन के छोटे भाई और सीता सोरेन के समर्थक विधायक बसंत सोरेन भी पार्टी छोड़ने पर विचार कर रहे हैं।

बागी विधायक बना सकते हैं नई पार्टी

जानकारों के अनुसार पार्टी से नाराज चल रहे चारों विधायक जल्द ही झामुमो का साथ छोड़ सकते है। इसके साथ वह किसी दल में जाने से बचते हुए अपनी खुद की ”झारखंड बचाओ पार्टी” बना सकते हैं।

CM बनते ही विधायक शिफ्ट हुए हैदराबाद

शुक्रवार को चंपई सोरेन की शपथ के दौरान ही, झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के ज्यादातर विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई। तो शाम तक गठबंधन सरकार के करीब 40 विधायक हैदराबाद शिफ्ट कर दिए गए। तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है, इसलिए हैदराबाद में झारखंड के विधायकों के ठहरने के लिए शानदार इंतजाम किया गया है। हैदराबाद एयरपोर्ट से विधायकों को लक्जरी बसों में बिठाकर लियोनिया रिसॉर्ट ले जाया गया। इस दौरान पूरे रास्ते में पुलिस तैनात थी। हैदराबाद में झारखंड के विधायकों को हाई सिक्योरिटी में रखा गया है। हर MLA के साथ 2-2 जवान तैनात किए गए हैं।

Analysis homeslider

यूँ नहीं दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नहीं बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

‘मन की बात’ सुनते इस शख़्स को देखकर आप भी जान जाएँगे उनकी लोकप्रियता झारखंड के देवघर से क़रीब पाँच किमी. दूर नंदन-वन पर्वत में मिला मोदी का ‘भक्त’ राँची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूदा वक़्त में सबसे लोकप्रिय नेता हैं, इस बात में कोई शक-सुबहा और संदेह नहीं है। लेकिन बार-बार, कदम-दर-कदम यह सही भी […]

Read More
Bihar homeslider

नेपाली लड़कियों के रेस्क्यू के लिए नेपाल सरकार ने बिहार के सारण एसपी की तारीफ 

नेपाल दूतावास के द्वितीय सेक्रेटरी सुमेश चंद्र द्विवेदी ने एसपी को भेजा है प्रशंसा-पत्र  उमेश चन्द्र त्रिपाठी  काठमांडू /बिहार छपरा। हाल ही में सारण जिले के जलालपुर से पुलिस ने एनजीओ के मदद से 12 लड़कियों का रेस्क्यू किया था, जिसमें दो नेपाली लड़कियों को भी बचाया गया था। लड़कियों को नेपाली दूतावास के माध्यम […]

Read More
Education homeslider

यूपी बोर्ड की बड़ी खबरें :  नकल करते पकड़े गए तो नहीं जांची जाएंगी कापियां

नकल करवाने वालों पर एक करोड़ जुर्माना या कारावास की सजा यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली बार की ऐसी व्यवस्था लखनऊ।   उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 की शुरुआत 24 फरवरी से हो रही है और इस बार यूपी बोर्ड ने परीक्षा की प्रक्रिया में कई अहम बदलाव किए हैं। खासकर नकल को लेकर नई व्यवस्था […]

Read More