नेपालगंज में सशस्त्र प्रहरी बल के एक जवान का अमानवीय कृत्य आया सामने

  • एक बोरी चावल पकड़ने के लिए महिला से जूझ रहा है सशस्त्र प्रहरी बल का जवान
  • महिला के पेट में पांच बार घूसा भी मारा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नेपाल के नेपालगंज भंसार कार्यालय के गेट पर भारत से नेपाल एक बोरी चावल ले जाना महिला के लिए भारी पड़ गया। गेट पर तैनात सशस्त्र प्रहरी बल जवान को एक बोरी चावल छीनने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान जवान ने महिला के पेट में कम से कम चार से पांच बार घूसा मारा। हालांकि जवान के इस अमानवीय कृत्य के लिए लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। लोगों का कहना है कि अगर महिला ने भारत से खाने के लिए एक बोरी चावल लाया ही तो उसे इतनी बड़ी सजा नहीं मिलनी चाहिए।

सशस्त्र प्रहरी बल के जवान का यह अमानवीय कृत्य सरकार की छवि को धूमिल कर रहा है। लोगों ने आगे कहा कि महिला को पकड़ने के लिए महिला जवान को लगाना चाहिए ताकि कोई पुरूष जवान उसके साथ इस तरह का दुर्व्यवहार न कर सके। इस संबंध में नेपालगंज भंसार (कस्टम) कार्यालय के प्रमुख भंसार अधिकृत ध्रुव राज विश्वकर्मा ने कहा है कि उक्त जवान का अमानवीय कृत्य क्षमा योग्य नहीं है। महिला को किसी पुरुष जवान द्वारा घूसा मारना निहायत ही शर्मनाक और गैर जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि जवान के इस अमानवीय कृत्य के बारे में सशस्त्र प्रहरी बल के उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

Purvanchal

बिहार बलिया बार्डर पर अवैध वसूली करते पकड़े गए थानेदार दीवार कूदकर फरार

नरही थाने में हो रहा था कुछ ऐसा, अचानक पहुंचे डीआईजी और निलंबित हो गई पूरी चाैकी दो सिपाही सहित 16 गिरफ्तार, डीजीपी ने सख्त कार्यवाही का दिया निर्देश नया लुक ब्यूरो बलिया। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले बलिया में पुलिस खुल कर उगाही और वसूली का खेल करती है। अब तक यह बात केवल […]

Read More
Purvanchal

कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च के साथ भारतीय रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ कर रहा एसुस

भारत, 23 जुलाई, 2024: देश भर में ब्रैंड के रिटेल फुटप्रिंट को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर 300 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स […]

Read More
Purvanchal

गरजे आतिश, कहा- अब कार में बार नहीं… मिले तो होगी बड़ी कार्रवाई, “ऑपरेशन कार-ओ-बार” शुरू

कार को बार बनाकर शराब पीने वालों की अब खैर नहीं- आतिश कुमार सिंह ASP नशेबाजों पर लगाम लगाने के लिए आज से पुलिस का”ऑपरेशन शुरू उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। नशेबाजी के खिलाफ सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए आज से “ऑपरेशन कार-ओ-बार” की शुरुआत की है। इस ऑपरेशन का उद्देश्य खुले में शराब पीने […]

Read More